ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 5 दिसम्बर।
सतरंगी दुनिया को छोड़कर गंगाशहर भीनासर में संयम मार्ग पर आरूढ़ होने वाले ब्यावर के युवा आयुष कोठारी के सम्मान में शुक्रवार सवेरे नगर में भव्य विराट वर घोड़ा निकाला गया।
मुमुक्षु को आगामी 08 दिसंबर को समता विभूति नानेश गुरु के पाट पर विराजित व्यसन मुक्ति के प्रणेता जैनाचार्य श्री राम गुरु अपने मुखारविंद से ब्यावर सहित देश भर के हजारों श्रद्धालुओं की साक्षी में जैन भगवती दीक्षा देंगे।
इस अवसर पर संघ के उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि सहित संत मुनिराज सहित महासती मंडल की पावन निश्रा भी श्रद्धालुओं को मिलेगी । शुक्रवार सवेरे महावीर बाजार स्थित सिटी डिस्पेंसरी के पास मुमुक्षु के वीर माता पिता उषा अशोक कोठारी के आवास से इस वर घोड़े का भव्य आगाज नवकार महामंत्र की सामूहिक जप जाप की स्वर लहरियों से हुआ।

इस मौके पर श्रद्धालु भक्तों ने श्रमण भगवान महावीर स्वामी,आचार्य श्री नाना गुरु,आचार्य श्री राम गुरु, उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि सहित संत मंडल के जय जयकारों से पूरे क्षेत्र को गुंजाय मान कर दिया।
यूवा जैन ध्वज लहराते हुए,रंग बिरंगे परिधानों में एवम राजस्थानी साफे रंग बिरंगे परिधानों एवम चुदड़ी साड़ी में श्राविकाएं तो श्रावक वर्ग सफेद परिधान में अपने सिर पर राजस्थानी साफा धारण किए हुए भगवान महावीर स्वामी एवं गुरु भगवंतो की जयकारे लगाते हुए जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे।

वरघोड़ा संयोजक प्रवीण बड़ोला,युवा संघ अध्यक्ष अंकुश बोहरा सहित युवा टीम ने वरघोड़ा जुलूस की व्यवस्था संभाले हुए थे। यूवा सदस्य एवम महिला मण्डल की अनीता जैन एवम कमलेश बंट,रक्षा श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में अलंग अलग समूहों में महिला मंडल मुमुक्षु के बहुमान में भजनों को गूंजाते हुए मुक्तक बोलते हुए चल रहे थे।
इस मौके पर संघ के वरिष्ठ श्रावक भामाशाह पारसमल खेतपालिया, सोहनलाल रांका,भंवर लाल ओस्तवाल, गौतम चौधरी,.धर्मीचंद ओस्तवाल, प्रकाश जैन,निहाल कोठारी, श्री सीमेंट के पूर्व उपाध्यक्ष एन सी जैन,अर्पित कावड़िया, सुभाष ओस्तवाल,कैलाश खीचा,नरेश श्रीश्रीमाल,विमल खींचा, चंदू रांका
अरविंद मुथा,चेतन हिंगड़, उत्तम लोढ़ा, विनोद रांका, उत्तम श्रीश्रीमाल, राजू सेठिया,दुलीचंद मकाणा
,मनमोहन मेहता,विनोद नाहर, निर्मल खिवसरा,नौरत बाबेल,गौतम श्रीश्रीमाल,संजय चौरडिया,महेंद्र बोहरा मनीष कांकरिया, नवीन नाहटा,मोंटू कांकरिया सहित भारी संख्या में नगर के विभिन्न घटकों के भारी तादाद में श्रदालु श्रावक श्राविकाओं ने हिस्सा लेकर मुमुक्षु आयुष कोठारी के संयम मार्ग के पथिक बनने की अनुमोदना की।

दो विशेष बग्गियों में मुमुक्षु अभिवादन स्वीकार रहे थे
दो सजी धजी विशेष बग्गियों mr मुमुक्षु आयुष एवं अनिष्क एवं उनके वीर माता-पिता उषा अशोक कोठारी एवं नीता काठेंड आमजन का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।
मुमुक्षु अपने हाथों से भक्त श्रदालुओं सहित आमजन को प्रभावना दे रहे थे। मुमुक्षु के हाथों से प्रभावना पाने की जन जन में जबरदस्त होड़ मची। लगभग 01 किलोमीटर लंबे जुलूस में वरघोड़े में समाज के युवा और बच्चे जैन धवज लिए चल रहे थे।
ढोल नगाड़ों की विशेष धुन से एवं पंजाब से आई विशेष बैंड के करामाती नृत्य एवं मन मोहक धुनों से पूरा शहर थम सा गया। जगह-जगह मुमुक्षु आत्माओं का स्वागत एवं बहुमान किया गया।
तेलियान चौपड़ महावीर बाजार स्थित श्री टावर के बाहर दीक्षा महोत्सव होली चातुर्मास समिति के संयोजक परम गुरु भक्त दिलीप श्रीश्रीमाल एवं सुश्राविका मंजू श्रीश्री माल के नेतृत्व में मुमुक्षु का तिलक लगाकर खोल भरकर शाल ओढ़ाकर बहुमांन किया गया।
मुमुक्षु के इस स्वागत समारोह में नगर के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों के प्रमुख उपस्थित थे। परिवार द्वारा सभी को प्रभावना देकर सम्मानित किया गया।
श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी, संघ अध्यक्ष गौतम चौधरी महामंत्री धर्मीचंद ओस्तवाल,आचार्य राम गुरु के अंतेवासी सुश्रावक ख्यातनाम संचालक महेश नाहटा के नेतृत्व में श्रावक मंडल जय जयकार, जय जयकार राम गुरु की जय जयकार,त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की, मुमुक्षु आयुष अनिष्क की जय जयकार लगाते हुए वरघोड़े को एक नया आयाम दे रहे थे। यह जलसा महावीर बाजार से उन बाजार,एकता सर्कल,पाली बाजार लोहरान चौपड़ से होता हुआ आचार्य नानेश मार्ग स्थित समता भवन पहुंचा जहां एक धर्म सभा में परिवर्तित हो गया।
समता भवन गुंजा गुरु भगवान एवं मुमुक्षु के जयकारों से
ब्यावर के युवा मुमुक्षु आयुष कोठारी के संयम पथ के पथिक बनने पर श्री जैन मित्र मंडल, महिला मंडल समता युवा संघ सहित सभी ने समता भवन में मुमुक्षु आयुष एवं अनिष्क की भव्य अगुवाई करते हुए अभिनंदन किया। इस मौके पर महेश नाहटा ने कहा कि जैनाचार्य राम गुरु के सानिध्य में अब तक 473 जैन भगवती दीक्षाये हो चुकी है।यह आचार्य श्री का जबरदस्त अतिशय है।
वचन सिद्धि महापुरुष के दिव्य सानिध्य में लगातार संघ में संयम लेने वालों का ठाठ लगा हुआ है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी ने कहा कि ब्यावर की धरा उत्कृष्ट संयम मार्ग की धरा है इस वीर एवं तपो धरा से अनेक संयमी आत्माएं संघ को मिली है उन्होंने ब्यावर संघ का आभार जताते हुए मुमुक्षु को संयम जीवन की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर महिला मंडल की वरिष्ठ श्राविका वीना नाहर ने मुमुक्षु के सम्मान में एक गीत प्रस्तुत करके सभा को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।संघ अध्यक्ष गौतम चौधरी ने अपने ओजस्वी भाषण में आचार्य नानेश के पाठ पर विराजित श्री राम गुरु एवं राजेश गुरु के गुणगान करते हुए दोनों मुमुक्षु के जीवन पर व्यापक प्रकाश डाला। संचालन संघ महामंत्री धर्मीचंद ओस्तवाल ने किया।


