शुभ भावनाएं हमारे जीवन में हमारा सबसे शक्तिशाली अस्त्र है,इसलिए महादानी बन शुभवनाओं का दान करे…

शुभ भावनाएं हमारे जीवन में हमारा सबसे शक्तिशाली अस्त्र है,इसलिए महादानी बन शुभवनाओं का दान करे…

भिलाई(अमर chha 7 दिसंबर 2025 छत्तीसगढ़:- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में कर्नाटक हुबली से आई गीता ज्ञान विशेषज्ञा ब्रह्माकुमारी वीणा दीदी ने कहा कि सर्वशास्त्र शिरोमणि श्रीमद् भागवत गीता योग शास्त्र है ना की युद्ध शास्त्र, बाहुबल से विश्व पर किसी ने राज्य नहीं किया सपना तो बहुतों ने देखा लेकिन विश्व पर रामराज्य स्वर्णिम भारत सिर्फ योग बल से स्थापना होगा।

 आत्मिक स्मृति स्वरूप और मनन द्वारा हम निश्चिंत जीवन जी सकते हैं, देह में रहते विदेही स्थिति आत्मअनुभूति करने का अभ्यास करना है।

 सब में विशेषता देखो जब हम देह अभिमान  में होते हैं तो सबकी कमियां ही दिखाई देती है।
शुद्ध भाव में शांत स्वरूप,प्रकाश स्वरूप शक्तिशाली शुद्ध विशेष आत्मा हूं।

Chhattisgarh