राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 18 जनवरी।
-परम् पूज्य जैनाचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की पुण्य स्मृति में उनके द्वारा रचित पवित्र ग्रंथ ‘मुकमाटी’ के नाम से केंद्र सरकार द्वारा – “मुकमाटी” एक्सप्रेस जबलपुर से रायपुर तक नई ट्रेन को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक ट्रेन के प्रथम आगमन पर राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में समग्र जैन समाज द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।-
-सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर जैन समाज के लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था । पारंपरिक वेशभूषा, बैनर-पोस्टर, जयघोष , ढोल नगाड़े और श्रद्धाभाव के साथ समाजजनों ने ट्रेन के आगमन को ऐतिहासिक बना दिया। ट्रेन के लोको पायलट -श्री महंतों एवं सुधीर पटनायक जी एवं उनके सहयोगी स्टाफ का पुष्पगुच्छ, श्रीफल , मिठाई एवं साल भेंट कर अत्यंत ही गर्मजोशी के साथ स्वागत वंदन एवं अभिनंदन किया गया।

-कार्यक्रम के दौरान जैन समाज के वरिष्ठजनों ने आचार्य विद्यासागर जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं समाज के प्रति उनके अवदान पर प्रकाश डाला तथा केंद्र सरकार के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।-, उक्त स्वर्णिम अवसर पर समाज के भजन गायक – चन्द्रेश जैन ने भजनों की प्रस्तुति दी ।
-उक्त अवसर पर जैन समाज के सबसे वरिष्ठ सदस्य एवं सामाजिक कार्यों में सतत अपनी दक्षता प्रदर्शित करने वाले परम् आदरणीय बाबूजी श्री देवीचंद जैन (पूर्व CMO) पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी नामिताभ जैन , जैन सेवा संघ के संयोजक-चन्द्रेश जैन (भजन प्रवाहक) सनातन धर्म रक्षार्थ समिति के प्रदेश अध्यक्ष – संतोष पटाक , युवा समाजसेवी प्रियेश जैन , राकेश जैन , मनोज बैद , राजेन्द्र सुराणा , अजय सिंघी , अखिलेश जैन जिनेश जैन रत्नेश जैन प्रियंक जैन , सिद्धार्थ जैन , अमृतेषः जैन एवं दिगम्बर जैन समाज , श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ , तेरापंथ सभा , स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के प्रमुख एवं जैन बन्धु अधिकाधिक संख्या में उपस्थित थे-

