दीक्षार्थी अनीश के सम्मान में आयोजित विराट वर घोड़े में उमड़े जैन जैनेतर श्रद्धालु…. जैन जवाहर भवन में संयम की अनुमोदना बहुमान पाकर मुमुक्षु हुआ अभिभूत, जैन समाज सहित विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन

दीक्षार्थी अनीश के सम्मान में आयोजित विराट वर घोड़े में उमड़े जैन जैनेतर श्रद्धालु…. जैन जवाहर भवन में संयम की अनुमोदना बहुमान पाकर मुमुक्षु हुआ अभिभूत, जैन समाज सहित विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 26 जनवरी।
(प्रकाश जैन)
मात्र 20 वर्ष की उम्र में सांसारिक सुखों को छोड़कर राजसी ठाठ बाठ को त्याग कर ब्यावर का एक युवक बढ़ चला है संयम मार्ग की ओर। आगामी 28 जनवरी को बीकानेर के उदासर गांव में अपने आराध्य गुरु व्यसन मुक्ती के प्रणेता,दीक्षा प्रदाता जैनाचार्य श्री रामलाल जी महाराज के मुखारविंद से जैन संत बन जाएगा।

मुमुक्षु अनीश कांठेड़ के इस साहसिक कदम की ब्यावर सहित देश भर के भक्त श्रद्धालुओं ने अनुमोदना करते हुए सोमवार सवेरे नगर में भव्य वर घोड़ा निकाला। जिसमे सकल जैन समाज सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रमुखों ने शिरकत कर संयम की दिव्य अनुमोदना की।


सोमवार सवेरे लोकाशाह नगर स्थित वीर माता नीता कांठेड़ के आवास से मुमुक्षु अनीश के वर घोड़े का भव्य आगाज सामूहिक नवकार महामंत्र की स्वर लहरियों एवं भगवान महावीर, आचार्य नानेश,आचार्य रामेश व उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि की जय जयकारों से हुआ। भक्त श्रावक श्राविकाओं ने समूचे जुलूस मार्ग को जैन धर्म के विविध भजनों,गीतो एवम मुक्तको से गूंजा दिया।


जगह जगह हुआ भव्य स्वागत मुमुक्षु की एक झलक पाने को दिखे जन जन ढोल ढमाकों एवम बैंड बाजों की सुमधुर स्वर लहरियों के बीच लोकाशाह नगर से आरंभ हुए यह विराट जलसा मेवाड़ी गेट, सीटी डिस्पेंसरी, श्री टावर, महावीर बाजार, एकता सर्कल,पाली बाजार लोहारन चौपड़,मालियांन चौपड़ होता हुआ ।

आचार्य नानेश मार्ग स्थित समता भवन पहुंचा जहां संघ प्रमुखों ने मुमुक्षु एवं वर परिवार की जोरदार अगुवाई करते हुए समता भवन में जय जयकारो के बीच प्रवेश कराया।

समता भवन में आचार्य रामलाल जी महाराज सा के संत एवं महासती मंडल ने मुमुक्षु को अपना आशीर्वचन प्रदान किया।

इस मौके पर आचार्य राम गुरु के अंतेवासी सुश्रावक,परम गुरु भक्त महेश नाहटा ने दीक्षा के संदर्भ में व्यापक जानकारी देते हुए मुमुक्षु अनीश के दीक्षा महोत्सव में भाग लेने का अनुरोध किया। संघ अध्यक्ष गौतम चौधरी महामंत्री धर्मीचंद ओस्तवाल ने स्वागत करते हुए आभार जताया।


मुमुक्षु के सम्मान में आयोजित शोभा यात्रा जुलूस में दीक्षार्थी के स्वागत एवम एक झलक पाने को आमजन आतुर दिखाई दिए। मुमुक्षु एवम उसकी माता नीता एवम उसकी बहने एक विशेष विरती रथ में सवार होकर आमजन का अभिवादन स्वीकार रहे थे।

मुमुक्षु उसकी माता एवम बहने जन जन को अपने हाथ से प्रभावना दे रहे थे। दीक्षार्थी के हांथो प्रभावना पाने हेतु खासी होड़ देखी गई। दीक्षार्थी का नगर के विभिन्न स्थानों पर मोतियों की माला,शाल साफा एवम स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया गया।


26 जनवरी का राष्ट्रीय पर्व के बावजूद जिला पुलिस मुखिया रतन सिंह के विशेष दिशा निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने पूरे शोभा यात्रा मार्ग पर मुस्तैद रहा।


जैन जवाहर भवन में अनीश का हुआ भव्य बहुमान एवम अभिनंदन
जैन मित्र मंडल, समता युवा संघ महिला मंडल के सयुक्त तत्वाधान में ब्यावर के जन्मे जाए 20 वर्षीय युवक मुमुक्षु अनीश कांठेड़ के संयम मार्ग पर आरूढ़ होने पर विनोद नगर स्थित जैन जवाहर भवन के विराट पंडाल में भव्य बहुमान एवम अभिनंदन कार्यक्रम में ब्यावर सहित देश के अनेक हिस्सों से भारी तादाद में श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं ने हिस्सा लेकर संयम की दिव्य अनुमोदना करते हुए स्वागत किया।

इस मौके पर सकल जैन समाज से जुड़े अनेक धार्मिक संगठनों सहित सामाजिक एवम राजनेतिक प्रमुखों, प्रशासनिक अधिकारियों,पत्रकारों ने मुमुक्षु का जोरदार अभिनंदन करते हुए बहुमान किया।


आज रात को मुमुक्षु ससंघ जायेगा दीक्षा स्थल उदासर
संघ के पूर्व अध्यक्ष अरविंद मुथा एवम विनय रांका ने एक जानकारी में बताया कि आज रात बसों एवम विभिन साधनों से 250 से ज्यादा गुरु भक्त अनीश के साथ दीक्षा स्थल उदासर बीकानेर के लिए रवाना होंगे।

मंगलवार सवेरे गुरु दर्शनों एवम आशीर्वाद के बाद मुमुक्षु का राष्ट्रीय स्तर के संघ पदाधिकारियों के नेतृत्व में सामूहिक अभिनंदन और स्वागत कार्यक्रम होगा। इसी दिन ओघा बंधाई समारोह में मुमुक्षु के वीर परिवार के सदस्य अनीश को साधु जीवन में काम आने वाले वस्त्र, ओघा, पुंजनी, मुख वस्त्रिका, पातरा आदि बहराएंगे।


28 जनवरी को दिक्षार्थी अनीश की महाभिनीनिष्क्रमण यात्रा के साथ ही भव्य जैन भगवती दीक्षा महोत्सव में मुमुक्षु अपने आराध्य के हाथों दीक्षित होकर विधिवत जैन साधु बन जायेगा।
प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन विक्की जैन
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर अजमेर

Chhattisgarh