वर्द्धमान ग्रुप द्वारा सामूहिक 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया….  भामाशाह सुनील खेतपालियां ने मार्च पास्ट की सलामी ली, किया ध्वजारोहण

वर्द्धमान ग्रुप द्वारा सामूहिक 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया…. भामाशाह सुनील खेतपालियां ने मार्च पास्ट की सलामी ली, किया ध्वजारोहण

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 26 जनवरी।
(प्रकाश जैन)
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के तत्वावधान में श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी.महाविद्यालय, बी. एल .गोठी पब्लिक सी. सै. स्कूल, नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ एवं वर्द्धमान इंटरनेशनल प्ले स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से 77 वां गणतंत्र दिवस पूर्ण हर्षो-उल्लास के साथ मनाया गया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुनील खेतपालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली तत्पश्चात अपने उद्बोधन में कहा भारत देश की युवा शक्ति, महिला शक्ति आज हर क्षेत्र में तीव्रता से प्रगति कर रहीं है ।

अन्तर्राष्ट्रीय रंगमंच पर भारत नई आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है हमारी शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना, सामूहिक उल्लास गणतंत्र दिवस के उत्सव के रूप में अभिव्यक्त होता है ।


श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डॉ. नरेन्द्र पारख ने श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ, भंवरलाल गोठी पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल, श्री वर्द्धमान इंटरनेशनल स्कूल में ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को देश के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर अच्छे संस्कारों के साथ राष्ट्र उत्थान के लिए ऊर्जावान बनने का मंत्र दिया ।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आर. सी. लोढ़ा ने अपने उद्बोधन में भारत की उपलब्धियों और गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समिति द्वारा संचालित सभी संस्थाओं की शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तर पर गौरवान्वित करने के लिए सभी प्रतिभागियों एवं उनके मेंटर्स को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया ।


सामूहिक कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य, एन.सी.सी. परेड, बैंड प्रस्तुतिकरण देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
भंवरलाल गोठी पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शानदार कदम ताल का प्रदर्शन करते हुए बॉयज बैंड के नेतृत्व में सम्यक हाउस, नवकार हाउस, अरिहन्त हाउस, वर्द्धमान हाउस के विद्यार्थियों ने परेड कर राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया । इसी क्रम में जूनियर वर्ग के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन किया।


नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने सभी में देशभक्ति की भावना जाग्रत करने वाली शानदार समूह नृत्य प्रस्तुत किया तथा वर्द्धमान इंटरनेशनल प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा आकर्षक लघु नाटिका एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। कर उपस्थित सभी महानुभावों का मन मोह लिया ।


कार्यक्रम के अंत में गोठी स्कूल प्राचार्य धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा कार्यक्रम में पधारे संस्था के समस्त पदाधिकारियों, अतिथियों और अभिभावकों को धन्यवाद प्रेषित कर आभार व्यक्त किया गया ।


इस अवसर पर श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष ज्ञानचन्द बिनायकिया, सहमंत्री सुनील ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष देवराज लोढ़ा, प्रचार मंत्री महेन्द्र सांखला, प्रबन्धकारिणी सदस्य प्रवीण खेतपालिया, दीपचन्द कोठारी, प्रकाशचंद गदिया, दुलराज मकाणा, उत्तमचन्द देरासरिया, गौतमचन्द गोखरू, पारस ओस्तवाल सदस्य धनपतराज श्रीश्रीमाल, चन्दुलाल कोठारी, वैभव सकलेचा , सुरेशचन्द कांकरिया, शेलेन्द्र सोगानी एवं श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ की प्राचार्या डॉ निवेदिता पाठक, वर्द्धमान इंटरनेशनल प्ले स्कूल प्राचार्य श्वेता नाहर, समस्त शैक्षणिक इकाइयों के संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन निधि पंवार, अनुपमा दाधीच व पूजा ने किया

Chhattisgarh