श्रेष्ठ परेड के लिए आम्र्स प्लाटून वर्ग में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (महिला) को मिला प्रथम स्थान

श्रेष्ठ परेड के लिए आम्र्स प्लाटून वर्ग में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (महिला) को मिला प्रथम स्थान

-राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 26 जनवरी।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित परेड में श्रेष्ठ परेड के लिए आम्र्स प्लाटून वर्ग में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (महिला) को प्रथम एवं 40वीं बटालियन आईटीबीपी को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया।

अनआम्र्स प्लाटून वर्ग में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय (महिला) ने प्रथम एवं शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय (पुरूष) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालयके बच्चों की प्रस्तुति को प्रथम स्थान –
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

समारोह में पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों की प्रस्तुति को प्रथम स्थान, प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ डोंगरगढ़ के बच्चों की प्रस्तुति को द्वितीय स्थान तथा महारानी लक्ष्मी बाई आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों की प्रस्तुति को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।


झांकी में दिखी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की खुबसूरत झलक-

Chhattisgarh