विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ध्वजारोहण

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ध्वजारोहण


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 26 जनवरी 2026। जिले में अपूर्व उत्साह एवं हर्ष के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने उद्बोधन दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े।

मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण के बाद समारोह में परेड का निरीक्षण किया। परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया। परेड द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसनीय कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी।

उन्होंने शहीद जवानों के परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में आम्र्स प्लाटून के साथ-साथ एनसीसी और स्काउट-गाईड की टुकडिय़ों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विजेता प्रतिभागियों एवं टीम को पुरस्कार वितरण किया।

इस अवसर पर कलेक्टर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा उपस्थित थे।

Chhattisgarh