ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 27 जनवरी
(प्रकाश जैन)
उदयपुर रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर,ब्यावर सेवा प्रकल्प के नए आयाम की और गतिशील है।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन मौके पर अस्पताल परिसर में नवनिर्मित मेल,फीमेल एवम चाइल्ड वार्डों काशुभारंभ नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों के बीच हुआ।
इस मौके पर देश के ख्यातनाम भामाशाह, प्रसिद्ध समाजसेवी सुनील खेतपालिया एवं ब्यावर विधायक शंकरसिंह रावत ने तीनों वार्डो का भगवान पार्श्वनाथ एवं महासाध्वी उमराव कंवर महाराज की जय जयकारों की उद्घोषों के बीच फीता काट कर किया।

संस्था कार्याध्यक्ष तुलसी बोथरा एवम कोषाध्यक्ष मनीष कांकरिया ने बताया कि गत 01 वर्ष से पार्श्वनाथ अस्पताल संस्था के सीईओ विपिन छाजेड़ के कुशल एवं प्रभावी नेतृत्व में नित नए आयामों एवम नए निखरे स्वरूप की और अग्रसर है।अस्पताल बेहतर एवं अच्छी सुविधाओं के साथ जन-जन को समर्पित है।अस्पताल में सभी रोगों के नामी विशेषज्ञ डॉ अपनी कार्य कुशलता के साथ आमजन को अच्छी सेवाएं प्रदान करने में जुटे हुए हैं।

अस्पताल के उन्नयन एवम विकास में तन,मन,धन से सदैव सहभागी रहूंगा – खेतपालीया
समारोह के प्रमुख अतिथि देश के ख्यातनाम भामाशाह,समाज रत्न श्री सुनील खेतपालिया ने कहा कि उनकी दिल्लगी तमन्ना है कि मेरी जन्म भूमि पर सभी रोगों का एक विशेषज्ञ अस्पताल सभी सुविधाओं से युक्त हों।रोगियों को सभी रोगों का नाम मात्र के शुल्क पर बेहतर इलाज मिले। उन्होंने कहा कि अस्पताल के विकास में सदैव तन,मन,धन से समर्पित एवं सहयोगी रहेंगे।अस्पताल के नव निर्माण एवं सुव्यवस्था पर खुशी जताते हुए आयोजकों को साधुवाद दिया।

अस्पताल के विकास में सहयोगी बन सकूं वह दिन मेरे लिए धन्य होगा -विधायक
इस अवसर पर ब्यावर विधायक शंकरसिंह रावत ने कहा कि अस्पताल की सुव्यवस्थित व्यवस्था को देखकर दंग एवं अचंभित है। उन्होंने कहा कि वे अस्पताल के विकास एवं सहयोगी बन सके वो दिन उनके जीवन के लिए धन्य होगा ।
उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से अच्छी चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने का आह्वान किया। ताकि ब्यावर के आमजन जयपुर, अहमदाबाद,दिल्ली के चक्करों से बच सके साथ ही महंगी चिकित्सा से उन्हें निजात मिल सके।
इस मौके पर ट्रस्टी महावीर नाहर, ज्ञानचंद बिनायकिया, पदम बिनायकीया,महेंद्र चौपड़ा सहित अस्पताल प्रबंधन श्री सीमेंट संयुक्त अध्यक्ष अरविंद खींचा, श्री वर्धमान शिक्षण समिति के सचिव डॉ नरेंद्र पारख सहित नगर के प्रतिष्ठित जन उपस्थित थे।

भामाशाह का किया सम्मान एवं बहुमान
इस मौके पर अस्पताल के विकास एवं सहयोग देने वाले सहयोगीयो का संस्था की ओर से समारोह प्रमुख अतिथि एवं अध्यक्ष ने सम्मान किया।
विकास में सहयोगी ज्ञानचंद बिनायकिया,गौतम बिनाय किया।
मनीष कांकरिया,संजय बोथरा भंवरलाल ओस्तवाल, रतनसिंह मेहता,सुभाष ओस्तवाल, सुशील रांका,गौतम मकाणा,दिलीप श्रीश्री माल व भागचंद पीपाड़ा का माला पहनाकर स्वागत एवम शाल ओढ़ाकर बहुमान किया गया।
प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर

