आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज वर्तमान में होकर भी वर्धमान थे… आचार्य विद्यासागर संग्रहालय का किया शिलान्यास एवं भूमिपूजन

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज वर्तमान में होकर भी वर्धमान थे… आचार्य विद्यासागर संग्रहालय का किया शिलान्यास एवं भूमिपूजन

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम से किया गया 210 डाक लिफाफे का विमोचन, भारत सरकार द्वारा चांदी के सिक्के का विमोचन

आचार्य श्री देह में होकर भी विदेह थे, लोक में होकर भी आलौकिक थे

स्वदेशी को जीवन का संस्कार बनाएं
राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 27 जनवरी 2026। केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज चन्द्रगिरि तीर्थक्षेत्र डोंगरगढ़ के विद्यासागरोदय समाधि स्थल में संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के द्वितीय समाधि स्मृति महामहोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

उन्होंने समाधि स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम से 210 डाक लिफाफे का विमोचन, भारत सरकार द्वारा चांदी के सिक्के का विमोचन किया। उन्होंने आचार्य विद्यासागर संग्रहालय का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया तथा पौधरोपण किया।


केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज का स्मरण करने पर करूणा से भरा हृदय और मुस्कुराते हाथों से उनका आशीष देना याद आ जाता है। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ की धरा पर आकर मैं धन्य हो गया। आज यहां आकर मन में दो भाव आ रहे हंै कि काश यहां आकर मुझे बोलने का नहीं बल्कि उनको सुनने का अवसर मिलता।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि डोंगरगढ़ अद्भूत स्थान है। यहां एक ओर चंद्रगिरि जैन तीर्थ स्थल है तो दूसरी ओर माँ बम्लेश्वरी का मंदिर है, तो वहीं प्रज्ञागिरि में बौद्ध तीर्थ स्थल है। यहां तीन मार्गों का संगम है।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के द्वितीय समाधि स्मृति महामहोत्सव के अवसर पर यहां आने का सौभाग्य मिला है।

उनका एक पल यदि हम अपने जीवन में उतार लें तो हमारा जीवन सार्थक हो जाएगा। आने वाले समय में यह स्थान जैनियों के लिए तीर्थ स्थान के रूप में विकसित होगा। आचार्य विद्यासागर जी महाराज की सोच के अनुरूप यहां सेवा एवं ज्ञान के लिए कार्य किया जा रहा है।

अवसर पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ का इतिहास तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा ने छत्तीसगढ़ पर्यटन किताब उन्हें भेंट की।

भारत सरकार द्वारा विद्यासागर जी महाराज जी के प्रारंभ किए गए मूक माटी ट्रेन को प्रतीक स्वरूप प्रदर्शित किया गया। प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ डोंगरगढ़ के बच्चों ने आत्मनिर्भर भारत प्राचीन गौरव… गीत पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

पूज्य मुनि द्वारा रचित सचित्र पुस्तक संस्कृति शासनचार्य एवं लोकोत्तर महापुरूष का अलौकिक दर्शन तथा सांसद श्री गिरिधर गमांग तथा डॉ. कर्नल दस द्वारा रचित लॉस्ट जैन ट्राईब्स ऑफ ट्रीकलिंगा का अनावरण किया गया।

Chhattisgarh