रायपुर एयरपोर्ट कोकीन के साथ युवक पकड़ाया : नाइजीरियन युवक से 25 लाख की कोकीन जब्त, आरोपी से पूछताछ जारी

रायपुर एयरपोर्ट कोकीन के साथ युवक पकड़ाया : नाइजीरियन युवक से 25 लाख की कोकीन जब्त, आरोपी से पूछताछ जारी

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 28 जनवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार को ड्रग्स तस्करी का मामला सामने आया. डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की सतर्कता से हवाई पैसेंजर के पास से 270 ग्राम कोकेन बरामद किया गया है।

आरोपी युवक नाइजीरिया का निवासी बताया जा रहा है, जिसे गिरफ्तार कर डीआरआई ऑफिस लाया गया है। इस मामले में फ़िलहाल युवक से पूछताछ जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट के जरिए रायपुर पहुंचा था। एयरपोर्ट के अंदर ही DRI की टीम ने उसे संदेह के आधार पर रोका और तलाशी ली। इस दौरान युवक के पास से करीब 270 ग्राम कोकीन बरामद की गई।

कोकीन बरामद होने के बाद DRI की टीम ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। आगे की कार्रवाई के लिए उसे DRI कार्यालय ले जाया गया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

DRI अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कोकीन कहां से लाई गई थी। इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

इसके साथ ही आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक भी खंगाले जा रहे हैं। DRI की इस कार्रवाई को रायपुर एयरपोर्ट पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Chhattisgarh