उदासर बीकानेर (अमर छत्तीसगढ) 28 जनवरी।
(प्रकाश जैन)
हुक्म संघ के नवम पट्टधर, जन-जन की आस्थाओं के केंद्र, उत्क्रांति प्रदाता, युग निर्माता, परमागम रहस्यज्ञाता परम पूज्य जैनाचार्य भगवन 1008 श्री रामलालजी म.सा. का 2026 का वर्षावास बीकानेर में होगा।
इस आशय की घोषणा स्वयं जैनाचार्य प्रवर श्री राम गुरु ने रखें जाने वाले सभी आगारों सहित बीकानेर, श्रीसंघ को स्वीकृति प्रदान की हैं। गुरु भगवन की कृपामय स्वीकृति से बिकानेर संघ के श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।
श्री राम गुरु के अंतेवासी सुश्रावक अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा ने राजस्थान लहर को बताया कि गुरुदेव रामलाल जी महाराज के 2026 के वर्षाकालीन चातुर्मास की ब्यावर सहित अनेक स्थानों की पुरजोर विनती थी। लेकिन लॉटरी बीकानेर की खुली। श्री नाहटा ने बताया कि इस मौके पर गुरुदेव ने समस्त आगारों के साथ अक्षय तृतीया के पारणा एवम जैन भगवती दीक्षा का कार्यक्रम गंगा शहर भीना शहर में करने की घोषणा की। उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि सा सहित संत एवं साध्वी मंडल का अन्य देवी श्रद्धालु भक्तों को मिला। इस मौके ब्यावर सहित देश भर के हजारों श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।
प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
जयपुर ब्यावर

