जीतो मेट्रिमोनी मीट के पहले पोस्ट का विमोचन, जिला कलेक्टर कमल राम मीणा ने किया प्रचार पोस्टर का आमजन को समर्पित

जीतो मेट्रिमोनी मीट के पहले पोस्ट का विमोचन, जिला कलेक्टर कमल राम मीणा ने किया प्रचार पोस्टर का आमजन को समर्पित

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 30 जनवरी।
(प्रकाश जैन)
जीतो (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन)के तत्वाधान में “संयोग” नामक परिचय सम्मेलन का आगामी15 मार्च रविवार को भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस हेतु संस्था द्वारा तैयार किए गए भव्य प्रचार पोस्टर का ब्यावर जिला कलेक्टर कमलराम मीणा ने अपने हाथों से विमोचन किया। इस मौके पर संस्था की तीनों इकाइयों के प्रमुख गणों ने शिरकत की।


संस्था के सिरमौर समाज सेवी रतन प्रकाश कोठारी ने बताया कि इस सम्मेलन में 28 वर्ष सेअधिक आयु के वैवाहिक युवक युवतियों, तलाकशुदा एवं विधवा,विधुर के लिए ब्यावर सहित पूरे प्रदेश स्तर का भव्य एवम दिव्य आयोजन किया जा रहा है।ताकि समाज के पात्र को उचित जीवन साथी चयन का सशक्त मंच सहज रूप से मिल सके।


मैट्रिमोनी कन्वीनर समाजसेवीका कमलेश बंट में बताया कि संस्था द्वारा यह भव्य आयोजन समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के साथ-साथ वैवाहिक रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
पोस्टर विमोचन में इन्होंने की शिरकत
ब्यावर जिला कलेक्टर कार्यालय में पोस्टर विमोचन के मौके पर राजस्थान जॉन सेक्रेटरी यशवंत रांका नरेंद्र बांठिया, प्रवीण मुथा,विनय छलाणी,पंकज बंठ विनोद नाहर लेडीज विंग चेयरपर्सन चीफ रेणु छाजेड़,चीफ सेक्रेटरी जूली नाहटा, चैप्टर मैनेजर अजय चौधरी सहित सेवा समर्पित सदस्यों ने शिरकत की।
आयोजन की तैयारिया जोरों शोरों से
जीतों चैप्टर ब्यावर के अध्यक्ष समाज से समाजसेवी रतनप्रकाश कोठारी महासचिव सुभाष ओस्तवाल ने इस विरल आयोजन को सामाजिक दृष्टि से उपयोगी एवं सराहनीय बताते हुए आमजन से इस आयोजन में हिस्सा लेने का अनुरोध किया है।
आयोजन की व्यापक तैयारियां जीतो संस्था के प्रमुखों के नेतृत्व में संस्था की तीनों इकाइयों के सेवा समर्पित सदस्यों द्वारा जोरों शोरों से की जा रही है।
प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर

Chhattisgarh