ब्यावर जिला कोर्ट को बर निमाज के निकट ले जाने का विरोध

ब्यावर जिला कोर्ट को बर निमाज के निकट ले जाने का विरोध


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 30 जनवरी।
(प्रकाश जैन )
ब्यावर जिला कोर्ट को बर व निमाज के निकट ले जाने के प्रस्ताव का अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध किया।
जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश प्रजापति के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
कोर्ट सर्किल के बाहर घेरा बनाकर अधिवक्ताओं ने रास्ता जाम कर अपना विरोध जताया।


अधिवक्ता जिला कोर्ट को ब्यावर मुख्यालय पर ही रखने की मांग कर रहे हैं। अपनी मांग के समर्थन में अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उल्लेखनीय रहे कि कुछ दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा जिला कोर्ट को बर व निमाज के बीच ले जाने का प्रस्ताव मंत्री जोगाराम पटेल के समक्ष रखा था
प्रस्ताव के विरोध में अधिवक्ताओं में भारी रोष है व आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।

Chhattisgarh