-नगपुरा, दुर्ग (अमर छत्तीसगढ़) 1 फ़रवरी।
आज श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ नगपुरा में श्री लब्धि-विक्रम समुदायवर्ती प०प०आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय यशोवर्म सूरीश्वरजी म०सा० की आज्ञानुवर्तिनी प० पू० साध्वीवर्या श्री विचारमाला श्री जी म० सा० आदि ठाणा 3 का तीर्थ पदार्पण हुआ। पूज्य साध्वीवृंद कल दुर्ग के लिए विहार करेगें।
पूज्य साध्वी श्री लक्ष्ययशा श्री जी म.सा. आदि ठाणा 3-आज कैवल्यधाम कुम्हारी में रुके हुए हैं।
आज पूनम का ठाठ
माघ पूर्णिमा पर श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ नगपुरा में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा ! आज रवि-पुष्य-नक्षत्र का सुंदर संयोग के साथ आराधना करने देशभर से आराधको का आगमन हुआ । उल्लेखनीय है कि प्रत्येक पूनम को कलकत्ता, अहमदाबाद, मुम्बई, सूरत जैसे महानगरों के साथ ही छत्तीसगढ़ अंचल के सैकड़ो यात्री विगत 30-35 वर्षों से श्री उवसग्गहरं पार्श्वनाथ के दर्शन-पूजन हेतु आते है।
इस पूनम को पूज्य साध्वी श्री लक्ष्ययशा श्री जी, साध्वी श्री लब्धियशा श्रीजी साध्वी श्री आज्ञायशा श्रीजी की प्रेरणा से नेहरू नगर, वैशालीनगर, दुर्ग, भिलाई के भक्तों के साथ ही प्रखर प्रवचनकार मुनि श्री तीर्थप्रेम विजय जी म.सा. की प्रेरणा से सृजित “महाकौशल तीर्थ स्पर्श” ग्रुप रायपुर के चेतन मेहता, शेखर कोठारी, शशांक कानूगा, कौशल बैद के संयोजकत्व में प्रत्येक पूनम को रायपुर से नगपुरा तीर्थ यात्रा संघ आयोजन का शुभारम्भ किया गया।
आज प्रात: 108 वासक्षेप पूजा का लाभ तीर्थभक्त जिनय मानसी शाह-थाणे ने तथा महाप्रभाविक श्री वर्धमान शक्रस्तव मंत्रोच्चार के साथ तीर्थपति का अभिषेक संघवी विमलचंद सांकलचंद जी परिवार विशाखापट्टनम ने किया।
पूनम आराधना के लिए आज विशेष रूप से चिमनलाल गिरधरलाल भणसाली परिवार रायपुर मनमोहनचंद कानूगा परिवार रायपुर, बाबूलाल दुगड परिवार दुर्ग, सरलाबेन किशोर शाह परिवार दुर्ग, सारिका- अखिलेश कोठारी ,शांतिलाल पंकजजी टाटिया, सोनल-राजेश मेहता, धर्मेश शाह, शोभादेवी- रमेश ललवानी, चम्पालाल प्रतापचंद जैन नेल्लूर, समीरभाई चंद्रकांत मलानी परिवार कलकत्ता ने पूजा संरचना का लाभ लिया !!
तीर्थ अध्यक्ष गजराज पगारिया ट्रस्टी भीखमचंद कोठारी, मूलचंद जैन ने सभी पूनम यात्रियों का आत्मिय अभिनंदन किया। इस अवसर पर विपिन भाई जैन सुरेंद्रनगर ,रमण सेठिया मुम्बई, पंकज शाह अहमदाबाद, विमल संघवी विशाखापट्टनम, पदम बरडिया, अभिषेक निमाणी, राजेश बरडिया, शांतिलाल बरड़िया, अजयशाह, भीखमचंद दुगड़, फणेन्द्र बैद, कुसुम श्री श्रीमाल आदि सैकड़ों तीर्थयात्रीयों ने सेवा-पूजा, दर्शन वंदन का लाभ लिया ।।
श्री पार्श्व गौ सेवालय (गौशाला)
गौ-सेवा भक्ति
आज श्री गौशाला में सम्पूर्ण दिवस आहार घास-चारादि का लाभ श्राविका फूलवंती बेन मनसुखलाल शाह हस्ते मधुबेन शाह मुम्बई परिवार ने लिया!अनुमोदना!!

