विधानसभा पहुंचे 120 आत्मसमर्पित नक्सली : आसंदी ने मुख्य धारा में लौटने पर दी शुभकामनाएं, गृह मंत्री ने बताया ऐतिहासिक दिन

विधानसभा पहुंचे 120 आत्मसमर्पित नक्सली : आसंदी ने मुख्य धारा में लौटने पर दी शुभकामनाएं, गृह मंत्री ने बताया ऐतिहासिक दिन

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 27 फरवरी। शासन की नीति के तहत पुनर्वास करने वाले 120 समर्पित नक्सली आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहुंचकर कार्यवाही देखी। इस दौरान आसंदी ने समाज की मुख्य धारा में लौटने पर शुभकामनाएं दी।

विधानसभा पहुंचे 120 समर्पित नक्सलियों में 66 पुरुष और 54 महिलाएं शामिल थीं। इनमें 6 पूर्व सेंट्रल कमेटी के मेंबर रूपेश, बसवा, चैतू, ललिता, राजू भी शामिल थे।

एक तरफ जहां नक्सल संगठन में सामान्य सदस्य रहे समर्पित नक्सलियों ने दर्शक दीर्घा तो दूसरी ओर सेंट्रल कमेटी में लीडर रहे नक्सलियों ने अध्यक्षीय दीर्घा में बैठकर कार्यवाही देखी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ विधानसभा के ऐतिहासिक दिन है। इतिहास में आज का दिन दर्ज हो गया। लोकतंत्र में ऐसे पुर्नवास करने वाले नक्सलियों का स्वागत अभिनंदन है।

Chhattisgarh