ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 28 फरवरी
(प्रकाश जैन)
जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर अहिंसा के अवतार श्रमण भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव आगामी 31 मार्च को श्रद्धा,भक्ति,
आस्था तप त्याग,जप जाप,साधना आराधना,धर्म ध्यान के साथ एक महोत्सव के रूप में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस विशेष बैठक की अध्यक्षता श्री वर्धमान शिक्षण समिति के महामंत्री डॉ नरेंद्र पारख ने की।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर विनोद नगर स्थित जैन जवाहर भवन में शुक्रवार रात एक विशेष बैठक साधारण सभा सकल जैन समाज की हुई। जिसमे ब्यावर जैन समाज के लगभग सभी घटकों के प्रमुखों,सेवा समर्पित सदस्यों सहित भारी तादाद में श्रावकों ने शिरकत कर शासनपति प्रभु महावीर के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा भक्ति का परिचय दिया।
गूंजी नवकार एवम भगवान महावीर की जयकारों की स्वर लहरियां
महोत्सव को लेकर आयोजित बैठक का दिव्य आगाज नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप से हुआ। श्रद्धालु श्रावकों ने एक स्वर में महामंत्र नवकार की स्वर लहरियों से समूचे क्षेत्र को नवकार से गूंजा दिया।

इस मौके पर कोकिल कंठी गायक महेंद्र सांखला एवम गौतम चौधरी ने प्रभु महावीर स्वामी के जयकारे जय बोलो महावीर स्वामी की घट घट के अंतर्यामी की,त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की के उद्घोष लगवाए तो पूरा जवाहर भवन का पांडाल महावीरमय हो गया।

शाह को सर्व सम्मति से बनाया महोत्सव संयोजक
समाज से जुड़े कुशल मंच संचालक डॉ नरेंद्र पारख के प्रभावी संचालन में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के संयोजक की कमान सर्वानुमति से समाज सेवी सुश्रावक विमल शाह को सौंपी गई।
जैसे ही शाह के नाम पर मोहर लगी समूचा सदन हर्ष हर्ष जय जय एवम वंदे वीरम वंदे वीरम के उद्घोषों से गूंज उठा। संघ प्रमुखों सहित पूरे सदन ने श्री शाह को बधाई दी।

समाज ने जो कमान दी पूर्ण रूपेण खरा उतरूंगा
इस मौके पर नव नियुक्त संयोजक विमल शाह ने कहा कि जो भार एवम कमान पूरे समाज ने मुझ अदने से समाज से सेवक को सौंपी है उस पर पूर्ण रूपेण खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा। समाज के हर कार्य को पूरे समर्पण भावों से सब को साथ लेकर पूरे मान सम्मान के साथ तन मन धन से समर्पित रहूंगा।
इस बार महावीर जन्म कल्याणक अदभुद होगा
संयोजक श्री शाह ने पूरे उत्साह उमंग के साथ कहा कि इस बार भगवान महावीर का जन्म कल्याणक अदभुत एवम ऐतिहासिक के साथ साथ यशस्वी होगा। 05 दिवसीय आयोजन में विविध कार्यक्रम होंगे ।
जिसमें बच्चों से लेकर हर परिवार की सहभागिता निश्चित की जाएगी हर परिवार को भगवान महावीर जयंती के हर कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के मुख्य दिन 31 मार्च को सामूहिक जुलूस वरघोड़ा अपने आप में अलग ही होगा। जलसे को चिर स्मरणीय बनाने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
23 वर्ष से सामूहिक तौर पर मनाते आ रहे महावीर जयंती
समाज से जुड़े समाज सेवी प्रकाश जैन ने बताया कि आज से23 वर्ष पूर्व 2003 में वर्तमान संयोजक विमल शाह ने ही सामूहिक तौर पर सकल जैन समाज के तत्वाधान में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाने का बीड़ा उठाकर आयोजन को अमली जामा पहनाया था। जो पूरे निरंतर सकल जैन समाज के प्रयासों से आज भी जारी है। महोत्सव को लेकर आज रात एक बार फिर संघ प्रमुखों के सानिध्य में विशेष बैठक होगी।
प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन अनिल कवाड़
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर पाली

