नगर के गोविन्द निषाद, निशांत उमरे का अखिल भारतीय अखिल महाविद्यालयीन बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा हेतु चयन

नगर के गोविन्द निषाद, निशांत उमरे का अखिल भारतीय अखिल महाविद्यालयीन बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा हेतु चयन


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 2 मार्च। नगर के 2 उभरते हुए बॉडी बिल्डर का 3 मार्च से विशाखापट्टनम आंध्रप्रदेश में आयोजित अखिल भारतीय अंतर महाविद्यालयीन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 2026 में हिस्सा लेंगे।
राष्ट्रीय निर्णायक तामेश्वर बंजारे ने बताया कि गोविन्द निषाद और निशांत उमरे जो शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में बी.कॉम द्वितीय सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थी है। विगत दिनों आयोजित की गई स्पर्धा में मि. युनिवर्सिटी का खिताब गोविन्द व रनरअप निशांत उमरे रहे।

वे दिग्विजय महाविद्यालय स्थित जिम फिटनेश सेंटर में अभ्यासरत है। ये दोनों खिलाड़ी आंध्रप्रदेश विशाखापट्टानम में  युनिवर्सिटी में 3 से 7 मार्च तक आयोजित होने वाली स्पर्धा में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। गोविन्द निषाद व निशांत उमरे नगर के उभरते बॉडी बिल्डर है। जो अपनी कडी मेहनत, निरंतर अभ्यास से इस स्पर्धा के लिए चयनित हुए है।

उनके इस उपलब्धि पर आयरन खेलों से जुडे हुए पदाधिकारी एवं खिलाडिय़ों व अभिभावकगणों ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। उक्त जानकारी तामेश्वर बंजारे (नेशनल रैफरी द्वितीय क्लास) ने एक प्रेस विज्ञप्ति मे ंदी।

Chhattisgarh