भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारियों में जुटा सकल जैन समाज

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारियों में जुटा सकल जैन समाज

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 2 मार्च
(प्रकाश जैन)

जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर अहिंसा के अवतार शासनपति श्रमण भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव ब्यावर में सकल जैन समाज के तत्वाधान में एक महोत्सव के तहत आगामी 31 मार्च को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस दिव्य महोत्सव को लेकर इस बार पूरे सकल जैन समाज में खासा उत्साह उमंग एवम प्रभु के प्रति विशेष समर्पण भाव देखा जा रहा है।


उल्लेखनीय रहे कि सकल जैन समाज ने 03 दिन पूर्व ही विनोद जैन जवाहर में साधारण सभा में नगर के ख्यातनाम समाज सेवी विमल शाह को सर्व सम्मति से महावीर जयंती महोत्सव का संयोजक की कमान दी थी। रविवार रात को संयोजक विमल शाह की अध्यक्षता में एक विशेष सभा संपन्न हुई।

बैठक का आगाज भगवान महावीर की जय जयकारों के उद्घोषों एवम सामूहिक नवकार महामंत्र के जप जाप से हुआ।उपस्थित श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं ने एक स्वर में प्रभु भक्ति एवम नवकार से समूचे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

इस मौके पर भक्त श्रदालुओं ने सामूहिक तौर पर एक भजन ओ म्हारे आंगन आया मार जाओ महावीर आसुंडा ढलकाए म्हारी आंखड़लिया.. से भगवान महावीर को खूब रिझाया।
महोत्सव की तैयारियों के लिए आयोजित इस विशेष बैठक में विभिन्न समितियों के गठन के साथ साथ महोत्सव के कोषाध्यक्ष हेतु सर्व श्री जसवंतराज बाबेल, दलपतराज बोहरा, ज्ञानचंद बिनायकिया, वकीलचंद नाहर व अनिल डोसी नियुक्त किए गए।

महोत्सव के मीडिया प्रभारी प्रकाश जैन ने बताया कि इस मौके पर संयोजक विमल शाह ने विभिन्न समितियों का गठन कर उन्हे कार्य भार दिया गया।समितियों में भक्ति संध्या, वरघोड़ा,प्रचार प्रसार, स्वाध्याय,भोजन, किराना सामान, टेंट डेकोरेशन,मंच संचालन, सम्मान, पानडी, पत्रिका, वाहन, महिला मंडल,आदि अनेक समितियों का गठन किया गया।


इस मौके पर इस बार भगवान महावीर जयंती महोत्सव को 05 दिवसीय विविध धार्मिक,सामाजिक एवम रचनात्मक आयोजन के साथ एक विशेष जश्न के तौर पर मनाने का निर्णय किया गया।

साथ ही सामूहिक स्नेहभोज बलाड़ रोड स्थित श्री जैन दादावाड़ी में करने का निर्णय लिया गया। सामूहिक स्नेह भोज में सभी की सहभागिता के साथ साथ अधिकतम सहयोग राशि 2100 रूपये निर्धारित की गई।
सामूहिक वरघोड़ा अदभूत एवम ऐतिहासिक होगा
महोत्सव संयोजक विमल शाह ने इस मौके पर कहा की मुझ अदने से समाज सेवक ने आज से 23 वर्ष पूर्व पूरे जैन समाज को एक जाजम पर बिठाकर हमारे आराध्य भगवान श्रमण भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को एक साथ मनाने का जो सपना बुना था सकल जैन समाज ने आज तक पूरे उत्साह उमंग से इस महोत्सव को मना रहा है।

इस बार समाज ने मुझे पुनः यह भार सौंपा है मैं समाज के हर परिवार को साथ लेकर उनकी सहभागिता निश्चित इस महोत्सव को यशस्वी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।

इस बार 31 मार्च को भगवान महावीर जयंती का जुलूस वर घोड़ा अपने आप में ऐतिहासिक व अदभुद होगा। इस जलसे में आमजन के लिए बहुत कुछ दर्शनीय होगा।


प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन,अनिल कवाड़
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर पाली

Chhattisgarh