ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 2 मार्च।
(प्रकाश जैन)
रणजीरोत कोठारी परिवार ब्यावर के गठन हेतु एक विशेष मीटिंग का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमे अनेकों सदस्यों ने हिस्सा लेकर नगर में रह रहे सभी कोठारी परिवार का एक समुह में गठन किया गया।
कोठारी परिवार के विधिवत गठन के बाद इसे कार्य गति प्रदान करने हेतु सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से एक विशेष कमेठी का गठन कर उन्हे इस संगठन को कार्य गति एवं विस्तार देने एवम रचनात्मक कार्य करने हेतु सदस्यों को दायित्व सौंपा गया।
समिति में शांतिलाल कोठारी प्रमुख संयोजक,हेमेंद्र कोठारी व गौतम कोठारी सहसंयोजक,पन्नालाल कोठारी कोषाध्यक्ष को नियुक्त किए गए।
कार्यकारिणी सदस्यों में प्रदीप कोठारी,हस्तीमल कोठारी, मोतीलाल कोठारी,उत्तमचंद कोठारी,प्रसन्न कुमार कोठारी,महेंद्र कुमार कोठारी, महावीर कोठारी को चुना गया।
मीटिंग का मुख्य उद्देश्य परिवार के सदस्यों में आपसी सदभाव स्नेह प्रेम के साथ साथ पूरे भारतवर्ष के रणजीरोत कोठारी परिवार का महासम्मेलन उदयपुर में 15 मार्च 2026 को करना निश्चित किया गया है।
जिसमें ब्यावर से 17 सदस्यों का एक दल उदयपुर अल सवेरे रवाना होकर इस सम्मेलन में साक्षी बनकर महा सम्मेलन की विशेष चर्चा में हिस्सा लेगा। सभी सदस्यों की सहमति से 22 मार्च 2026 रविवार को एक स्नैह मिलन का प्रोग्राम के आयोजन भी तय किया गया।
इस हेतु निहालचंद कोठारी,ज्ञानचंद कोठारी, सुभाष कोठारी, एल कोठारी,जसवंत सिंह कोठारी, रुपेश कोठारी ने कार्य भार सौपा गया।
प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन, अनिल कवाड़
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर पाली

