गौ महाकुंभ में भामाशाह सुनील खेतपालिया ने प्रचुर अर्थ सहयोग किया… 700 गौशालाओ को गुरू गणेश मिश्री सेवा समिति तमिलनाडु के सदप्रयासो से 04करोड़ रुपए का अनुदान

गौ महाकुंभ में भामाशाह सुनील खेतपालिया ने प्रचुर अर्थ सहयोग किया… 700 गौशालाओ को गुरू गणेश मिश्री सेवा समिति तमिलनाडु के सदप्रयासो से 04करोड़ रुपए का अनुदान

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 2 मार्च।
(प्रकाश जैन)
पाली मारवाड़ के सोजत सिटी कस्बे मे गुरु गणेश मिश्री सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित गौ महाकुंभ में देश के प्रमुख भामाशाह सुनील खेतपालिया एवं उनकी तमिलनाडु की संपूर्ण टीम के अथक प्रयासों से सोजत सिटी में एक ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व महाकुंभ गौ महोत्सव का दिव्य भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।

गौ सेवा एवम रक्षा हेतु समाज सेवी जाने माने भामाशाह सुनील खेतपालिया व उनके सहयोगी साथियों की एक विशेष टीम ने लगभग 700 गौशालाओ को गौवंश के संरक्षण के लिए 04 करोड़ रूपए का अनुदान प्रदान कर अनुकरणीय कार्य किया।


बहुत ही उदार भावो से से वितरित की गई धनराशि से गौ महाकुंभ में इतने भारी भरकम सहयोग से गौ क्षेत्र हेतु वरदान साबित हुआ है।


गौ सेवा का आयोजन केवल एक कार्यक्रम न होकर सेवा,समर्पण व गौभक्ति का विराट महाकुंभ बन गया लगभग 2000 गौभक्तों की ऐतिहासिक साक्षी में यह सबसे अद्भुत और हृदयस्पर्शी पहल मानी जा रही है।
200 से ज्यादा गौ शालाओं को रजिस्ट्रेशन नही होने के बावजूद सहयोग दिया


यहां यह उल्लेखनीय है कि लगभग 200 से ज्यादा ऐसी गौशालाएँ जिनका रजिस्ट्रेशन भी अभी नहीं था उन्हें भी भामा शाह के अथक प्रयासों के आगे खाली हाथ नहीं लौटाया गया।


इस खास जलसे में अनेक अति विशिष्ट अतिथियों ने गरिमामय शिकरत कर आयोजन को नए आयाम प्रदान किए।सूबे के मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा सरकार के शिक्षा एवं पंचायत राज मन्त्री मदन दिलावर,चेयरमैनऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट, नई दिल्ली,ज़िन्दा शहीद एम एस बिट्टा,जनसुविधा अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग, मन्त्री कन्हैयालाल चौधरी,पशुपालन एवं गोपालन विभाग,मन्त्री जोराराम कुमावत, विधायक,सोजत सिटी श्रीमती शोभा चौहान ने इस भव्य कार्यक्रम में पधार कर और ज्यादा गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक बना दिया।


राजस्थान सरकार के सम्माननिधि भामाशाह से विभूषित वर्धमान शिक्षण समिति के सिरमौर सुनील खेतपालिया,श्री गुरु गणेश मिश्री सेवा समिति चैन्नई अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तालेडा,राजेश तालेडा, गौ कुम्भ व्यवस्था सहयोगी विकास धोपा,गौवंश संरक्षण के लिए अतुल्य दान में सहभागिता व सेवा समर्पण व्यक्तित्व वर्धमान शिक्षण समिति सचिव डाँ नरेन्द्र पारख, देवराज लोढा गौतम चंद बोहरा ,ज्ञानचंद विनायकिया,सुनील ओस्तवाल, दीपचंद कोठारी,प्रवीण खेतपालिया, प्रकाश गदिया,धनपत श्रीश्रीमाल ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर भामाशाह श्री खेतपालिया एवम उनकी टीम को बधाई देते हुए कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।


प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन अनिल क कवाड़
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर पाली ब्यावर

Chhattisgarh