ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 3 मार्च।
(प्रकाश जैन)
अहिंसा के अवतार जैन धर्म के24 वे तीर्थंकर शासनपति श्रमण भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारियां सकल जैन समाज द्वारा जोरों शोरो से आरंभ कर दी गई है। इस हेतु सकल जैन समाज के सेवा समर्पित सदस्यगण समारोह संयोजक विमल शाह के साथ जुटे हुए है। महोत्सव को लेकर इस बार खासा उत्साह उमंग का माहौल देखा जा रहा है।
प्रभु महावीर सहित मूल नायक श्री शांतिनाथ भगवान को अर्पण करेंगे समारोह पत्रिका,
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के मीडिया प्रभारी प्रकाश जैन ने बताया कि कल बुधवार को सवेरे 10.15 बजे महोत्सव संयोजक समाज सेवी विमल जी शाह के नेतृत्व में सकल जैन समाज के श्रद्धालु श्रावक श्राविकाये सदस्य गण पाली बाजार श्री शांतिनाथ जैन मंदिर में इकठ्ठे होकर मुख्य मंदिर में विराजित भगवान महावीर एवम अन्य भगवान को महोत्सव की पत्रिका अर्पण करेंगे।
श्री प्रसन्न गणपति जी मंदिर जायेंगे एक जुलूस के तहत,पहला निमंत्रण देंगे गणेश जी को
महोत्सव के संयोजक विमल शाह के नेतृत्व में एक जुलूस के तहत सुरजपोल गेट स्थित श्री प्रसन गणपति के मंदिर पहुंचकर पहला निमंत्रण श्री गजानंद जी महाराज को देकर महोत्सव की कामयाबी हेतु भक्ति भावों से अरदास करेंगे।

सकल जैन समाज कार्यालय का होगा शुभारंभ
महोत्सव के मीडिया विभाग से जुड़े आशीष डोसी ने बताया कि महोत्सव आयोजन का विधिवत संचालन हेतु संघ के कार्यालय का शुभारंभ सकल जैन समाज के लब्ध प्रतिष्ठित वरिष्ठ श्रावक श्राविकाओं के सानिध्य में नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप के साथ होगा।
स्नेह भोज सहयोग राशि लेने हेतु घर घर जायेंगे
मीडिया प्रभारी प्रकाश जैन ने बताया कि संस्था के कार्यालय के शुभारंभ के बाद महोत्सव संयोजक श्री शाह के नेतृत्व में एक विशेष दल नगर के घर घर एवम संघ सदस्यों के प्रतिष्ठानों पर जाकर महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी देता हुआ महोत्सव के स्नेह भोज हेतु सहयोग राशि लेने का कार्य का भी आगाज करेगा।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन,अनिल कवाड़
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर पाली

