सरपंच अजीत की पहल…. गांव के स्कूली छात्र एवं पंचायत प्रतिनिधियों को मैत्री गार्डन भिलाई और सियादेवी झलमला का कराया भ्रमण

सरपंच अजीत की पहल…. गांव के स्कूली छात्र एवं पंचायत प्रतिनिधियों को मैत्री गार्डन भिलाई और सियादेवी झलमला का कराया भ्रमण

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 10 मार्च । महरूम खुर्द के युवा सरपंच ने अपने गांव के स्कूली छात्रों को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कराया। जिससे छात्रों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और ऊर्जा बड़ा है। भ्रमण के दौरान बच्चों ने बहुत मस्ती, खेल के साथ की ज्ञानवर्धक चीज़े भी देखी। इस अवसर पर सरपंच अजीत के साथ उपस्थित पंच, शिक्षक शिक्षकों ने लगातार बच्चों के साथ भरपूर मस्ती किया।

भ्रमण मे उपसरपंच – डोमार वर्मा, पंच रोहित वर्मा, चंद्रेश वर्मा, यशवंत वर्मा,मदन नारंगे, उर्मिला सोनवानी, रीना वर्मा, प्रीति देवांगन, भुनेश्वरी पाल, दिलीप यादव, धनेश्वरी निषाद, दिल बाई, मिडिल स्कूल से प्रधान पाठिका श्रीमती गंगा पटेल, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री लहरें, साथ ही शिक्षकगण नवीन वर्मा, मनीषा वर्मा और ललिता रावते के साथ में पूरे पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल थे।

Chhattisgarh