सुश्राविका वीणा नाहर उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित, लोकाशाह नवयुवक मंडल ने किया सम्मान

सुश्राविका वीणा नाहर उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित, लोकाशाह नवयुवक मंडल ने किया सम्मान

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 9 मार्च।
(प्रकाश जैन)
श्री लोकाशाह जैन नवयुवक मंडल, ब्यावर के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर समाजिक,धार्मिक एवम रचनात्मक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली सेवा समर्पिता सुश्राविका श्रीमती वीणा नाहर धर्म सहायिका सोहनलाल नाहर को “उत्कृष्ट सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया।


सामाजिक एवम धार्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु किया बहुमान…
संस्था अध्यक्ष राजू भाई सेठिया ने बताया कि परम गुरु भक्तओजस्वी वक्ता,ख्यातनाम चिंतक एवम लेखक वीणा नाहर ने समाज सेवा एवम धार्मिक क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। समता महिला मंडल,ब्यावर संरक्षिका पद पर आरूढ़ वीना नाहर लगभग 13 वर्षों तक महिला मंडल की सिरमौर रहकर मंडल को नए आयामों तक पहुंचाया।साथ ही अनेक रचननात्मक एवम मानव के कल्याण कार्य को संपादित कर सेवा के क्षेत्र में सदा समर्पित भावो से जुटी हैं।


राष्ट्रीय स्तर पर संघ पदाधिकारी के तौर पर अपनी कार्य शेली से सब को प्रभावित किया
सुश्रविका वीना जी नेअखिल भारतीय साधुमार्गी महिला समिति में भी राष्ट्रीय स्तर के कई पदों पर रहकर सेवा दी तथा समाजहित में विभिन्न स्थानों पर सक्रिय भूमिका निभाई। इसके साथ ही राष्ट्रीय पाक्षिक पत्रिका “प्रवर्धिनी” का संपादन भी किया।


सेठिया ने बताया कि वे जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) में भी लगभग 5 वर्षों तक उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुकी हैं। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों के लिए संजय इन्क्लूसिव स्कूल में सहयोग व सेवा कार्य भी समर्पित है।


लेखन के क्षेत्र में भी उनकी विशेष रुचि है तथा उनके लेख, कविताएँ और लघुकथाएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। समाज,धर्म व सेवा के क्षेत्र में उन जैसा कोई सानी नहीं है। उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए महिला दिवस के अवसर पर उन्हें संस्था द्वारा सम्मान प्रदान किया गया है।


सम्मान समारोह में इन्होंने की शिरकत….
इस मौके पर संस्था के सेवा समर्पित संजय चौरडिया, हस्तीमल संचेती, संजय खटोड़, सुरेश मुणोत,रमेश बाकलीवाल,संजय नाहर,अरविंद श्रीश्रीमाल,गोतम संचेती,कांता सेठिया,पिंकी संचेती कार्यकर्ता सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।


प्रकाश जैन अमित मेहता
वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन, अनिल कवाड़
फोटो जर्नलिस्ट

Chhattisgarh