राज्यसभा चुनाव : बीजेपी की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम को निर्विरोध किया गया निर्वाचित

राज्यसभा चुनाव : बीजेपी की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम को निर्विरोध किया गया निर्वाचित

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 9 मार्च । राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम को निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया है। निर्वाचित होने के बाद लक्ष्मी वर्मा ने निर्वाचन प्रमाण पत्र लिया। फूलोदेवी नेताम कुछ देर में प्रमाण पत्र लेंगी। निर्वाचित होने के बाद लक्ष्मी वर्मा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलने पहुंचीं।

उल्लेखनीय है कि, बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं फूलो देवी को कांग्रेस ने फिर से राज्यसभा में भेजने का निर्णय लिया था। नामांकन दाखिले के अंतिम दिन गुरुवार 5 मार्च को दोनो उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामंकन दाखिल किए।

विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दोनो प्रत्याशियों ने नामांकन अपनी-अपनी पार्टी के बड़े नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था।

Chhattisgarh