छुरिया क्षेत्र के पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों का होली स्नेह मिलन समारोह महराजपुर में सम्पन्न

छुरिया क्षेत्र के पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों का होली स्नेह मिलन समारोह महराजपुर में सम्पन्न

“चिचोला (अमर छत्तीसगढ़) 24 मार्च। निकटस्थ ग्राम महराजपुर में विगत दिनों छुरिया क्षेत्र के पूर्व एवं वर्तमान जन प्रतिनिधियों के लिये होली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं सूत्रधार जनपद पंचायत छुरिया के पूर्व सभापति एवं ग्राम पंचायत महराजपुर के पूर्व सरपंच श्यामसुन्दर सोमानी और ग्राम विकास समिति महराजपुर के संयुक्त तत्वाधान में छुरिया क्षेत्र में पहली बार ऐसा गरिमामय आयोजन किया गया। जिसमें छुरिया क्षेत्र के पूर्व एवं वर्तमान लगभग एक सौ (100)जन प्रतिनिधि शामिल हुये।

संभवतः पूरे छत्तीसगढ़ में ऐसा आयोजन पहली बार किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत:- अरपा पैरी के धार …गाकर किया गया।दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भाजपा एवं कांग्रेस सहित सभी दलों के जन प्रतिनिधि आये।क्षेत्र के वर्तमान विधायक भोलाराम साहू ने इस कार्यक्रम की मुक्त कण्ठ से प्रसंशा करते हुये कहा कि महराजपुर की पावन धरती में इस क्षेत्र के पूर्व एवं वर्तमान सभी जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर होली स्नेह मिलन में मिलने का सुनहरा अवसर दिया।

विशेष रूप से श्यामसुन्दर सोमानी जी का पूरा परिवारश्रीमती सुरेखासोमानी, ब्रह्माकुमार मुरलीधर सोमानी ,उमेश, नेहा,नीति एवं समस्त ग्रामवासी बधाई के पात्र हैं।

पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू ,जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जनपद पंचायत छुरिया के पूर्व उपाध्यक्ष रविन्द्र वैष्णव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोची राम ठाकुर,जिला पंचायत सदस्य अनिता मंडावी ,जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय सिन्हा,पूर्व जनपद सदस्य सूर्य कुमार खिलारी,पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती रीमा गुप्ता,पूर्व जनपद सदस्य चुम्मन साहू , ब्लॉक कांग्रेस छुरिया के पूर्व अध्यक्ष रीतेश जैन, कांग्रेस नेता एकनाथ सिन्हा,नगर पंचायत छुरिया की पूर्वअध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा ,ग्राम पंचायत महराजपुर के पूर्व सरपंच श्यामसुन्दर साहू,उमेंदसिंह कँवर एवं वर्तमान सरपंच श्रीमती क्षमा तिवारी ने भी अपनी शुभकामनायें व्यक्त की।सभी को श्रीफल, गमछा देकर एवं माला पहना कर सम्मानित किया गया ।सभी के लिये भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई थी।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने नगाड़ा बजाकर फाग गीत गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।

जनप्रतिनिधियों द्वारा मितानिनों एवं स्वच्छता दीदीयों को साड़ी देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सरस संचालन अधिवक्ता सौरभ सोमानी ने किया।इस अवसर पर आसपास के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Chhattisgarh