जयपुर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 26 मार्च।
(सुनील जैन /आशीष जैन)
श्री सकल जैन संघ,ब्यावर के तत्वाधान में 31 मार्च मंगलवार को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। महोत्सव के मीडिया प्रभारी प्रकाश जैन ने बताया कि अहिंसा के अवतार श्रमण भगवान महावीर के 2625 वे जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर ब्यावर नगर के समूचे जैन समाज में अभूतपूर्व उत्साह एवम जबरदस्त भक्ति भाव का माहौल बना हुआ है।
इस मौके पर 05दिवसीय कार्यक्रम सभी जैन संघो के द्वारा सामूहिक रूप से श्री सकल जैन संघ के अन्तर्गत महोत्सव संयोजक विमल शाह के नेतृत्व आयोजित होंगे।

महावीर बाजार सकल जैन समाज के प्रमुख कार्यालय में जैन समाज के प्रमुखों, सदस्यों एवम कार्यकर्ताओं की टीम ने ये संकल्प लेकर एक साथ बोले अब हमने यह ठाना है, सत्य -अहिंसा का युग लाना है, अंदर का वीर जगाना है। महावीर सा हमको बन जाना है।
भगवान महावीर के अनुयायियों ने पूरे क्षेत्र को त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की,भगवान महावीर का क्या संदेश जियो और जीने दो से गूंजा दिया।
कल सवेरे 7.15 बजे जवाहर भवन में गूंजेगा नवकार,होगी सामायिक साधना
महोत्सव कोषाध्यक्ष जसवंत बाबेल एवम सुशील मेहता ने बताया कि गुरुवार सवेरे 07.15 बजे विनोद नगर स्थित जैन जवाहर भवन के विशेष पंडाल में सैंकड़ों श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं एक आसन पर एक स्वर में एक घंटे तक सामायिक साधना से नवकार महामंत्र का महा जाप कर साधना से सराबोर होंगे।

महिला मंडल की वीना नाहर मंजू जांगड़ा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 01 बजे सकल जैन समाज से जुड़े सभी महिलाएं जवाहर भवन में प्रभु महावीर के चौबीसी गीतो को
गुंजायेंगे।
ब्यावर में 05 दिवसीय आयोजन की श्रृंखला एक नजर में
27 मार्च 2026, शुक्रवार
नवकार महामंत्र जाप
प्रात: 7.30 से 8.30 बजे तक सामूहिक (महिला एवं पुरूष)
स्थान….. जैन जवाहर भवन, ब्यावर
महिला मण्डलों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम चौबीसी : दोपहर 1.00 बजे से स्थान : जैन जवाहर भवन,ब्यावर

28 मार्च 2026, शनिवार
महिला मण्डलों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम समय : दोपहर 1.00 बजे से 4.00 बजे तक स्थान : जैन जवाहर भवन, ब्यावर
29 मार्च 2026, रविवार
भट्टी पूजन
प्रातः 9.15 बजे स्थान : जैन दादावाड़ी, विजय नगर रोड़, ब्यावर
रक्तदान शिविर
प्रातः 10.00 बजे से
स्थान : जैन जवाहर भवन, ब्यावर
30 मार्च 2026, सोमवार
महिला मण्डलों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम
समय : दोपहर 1.00 बजे से 4.00 बजे तक
वरिष्ठ जन सेवा सम्मान
दोपहर 04 बजे
स्थान : जैन जवाहर भवन, ब्यावर
दीपदान
महावीर जन्म कल्याणक की पूर्व संध्या पर दीपदान अपने-अपने निवास स्थान पर 05 दीपक करेंगे।
31 मार्च 2026, मंगलवार
स्वाध्याय एवम प्रार्थना
प्रातः 6.00 से 7.00 बजे तक
स्थान : जैन जवाहर भवन, ब्यावर
ध्वजा रोहण
प्रातः 7.15 बजे
स्थान : महावीर कीर्ति स्तम्भ, अजमेरी गेट, ब्यावर
वरघोड़ा
प्रातः 8.15 बजे से
स्थान : श्री शांतिनाथ जैन मन्दिर, पाली बाजार व्यावर
स्नेहभोज
प्रातः 12.05 बजे से
प्रतिभा सम्मान
दोपहर 12.15 बजे से
स्थान : जैन दादावाड़ी, विजयनगर रोड़, ब्यावर
भक्ति संध्या
सायं 7.15 बजे से
स्थान : महावीर बाजार, ब्यावर
प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार
अनिल कवाड़ विक्की जैन
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर,अजमेर,ब्यावर,पाली,
किशनगढ़

