ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 26 मार्च।
(प्रकाश जैन)
विश्व नवकार महामंत्र दिवस 09अप्रैल 2026 को भारत सहित विश्व के 110 देशों में एक समय सामूहिक नवकार महामंत्र का महाजप जाप होगा। इस समारोह को जीतो इंटर नेशनल ब्यावर सहित पूरे देश में एक उत्सव के साथ पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मना रहा है।ब्यावर में नवकार महामंत्र का विशेष जलसा समारोह व्यापक स्तर पर जवाहर भवन, विनोद नगर, ब्यावर में आयोजित किया जाएगा।
समारोह की सूत्रधार आयोजन संयोजक वीना नाहर ने बताया कि जीतो इंटर नेशनल ब्यावर व सकल जैन समाज के विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित नवकार कलश रथ यात्रा नमो रथ 29 मार्च रविवार को सवेरे 7.15 बजे से महावीर स्तंभ अजमेरी गेट से रवाना होगी।

आयोजन के सह संयोजक पीयूष रांका व मनीष मेहता ने बताया कि ब सुभाष चौक से रवाना होकर यह रथ ब्यावर में के प्रमुख मार्गों से महावीर बाजार होता हुआ मेवाड़ी गेट आनन्द भवन पहुंचेग। संस्था अध्यक्ष रतन प्रकाश कोठारी व महामंत्री सुभाष ओस्तवाल ने बताया कि रथ यात्रा का प्रमुख उद्देश्य जन जन को विश्व नवकार दिवस पर आयोजित सामूहिक नवकार जाप से जोड़ना है।
जीतो महिला विंग अध्यक्ष रेणु छाजेड़ ने आमजन से सपरिवार इस कार्यक्रम में पधार कर एवम नमो रथ की अगवानी कर शोभा बढ़ाने की प्रार्थना,अनुग्रह व अनुरोध किया है।
कार्यक्रम संयोजक वीना नाहर ने आमजन से अनुरोध पुरुष वर्ग,श्वेत शर्ट में तथा महिला वर्ग पीली साड़ी में पधार कर विश्व शांति के नवकार यात्रा के साक्षी बनें।
प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
सुनील जैन,आशीष जैन
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर अजमेर किशनगढ़ पाली

