युगांतर में हैप्पी माइंड एनरीचमेंट प्रोग्राम का प्रभावी समापन

युगांतर में हैप्पी माइंड एनरीचमेंट प्रोग्राम का प्रभावी समापन


राजनांदगाँव(अमर छत्तीसगढ़) 28 मार्च। युगांतर पब्लिक स्कूल में कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए प्राचार्य मधुसूदन नायर और हेड मिस्ट्रेस विनीता तिलवानी के मार्गदर्शन में हैप्पी माइंड एनरीचमेंट प्रोग्राम का प्रभावी समापन हुआ।

यह प्रोग्राम विगत 19 मार्च से शुरू हुआ, जिसमें बच्चों ने मैथ्स, इंग्लिश सहित पब्लिक स्पीकिंग की स्पेशल क्लास में अपने व्यक्तित्व का प्रभावी निर्माण किया। यही नहीं स्विमिंग सहित स्पोर्ट्स, म्यूजिक तथा डांस की विविध एक्टिविटीज में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का विकास किया ।

विद्यार्थीगण संस्कारयुक्त शिक्षा अर्जित करते हुए निरंतर आगे बढ़ते हुए एक्टिविटीज में भाग लेकर इस आयोजन को यादगार बना दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक्वा विलेज का भी भ्रमण किया ।

एक्वा विलेज में उन्होंने स्विमिंग के साथ रोमांचक वाटर फन में भी भाग लेकर अपने उत्साह को प्रकट किया। समापन समारोह में बच्चों ने प्रभावी विचार भी प्रस्तुत करते हुए यह बताया कि इस आयोजन में भाग लेकर हमने काफी खुशी का अनुभव किया ।

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह के रचनात्मक आयोजन निरंतर होने चाहिए।

इस आयोजन को सफल बनाने में पीआरओ स्पोर्ट्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह सहित म्यूजिक, डांस, आर्ट, प्राइमरी व मीडिल विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अमूल्य योगदान दिया।

Chhattisgarh