जब नमो रथ ब्यावर नगर में आया, हर मन नवकार से झूम गया

जब नमो रथ ब्यावर नगर में आया, हर मन नवकार से झूम गया


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 29 मार्च ।
हर मन नवकार से झूम गया नमो रथ अजमेरी गेट महावीर किर्ती स्तम्भ से रवाना होकर फतेहपुरिया चौपड महादेव जी की क्षत्री ऐकता सर्कल सुनारान चौपड तेलियान चौपड होते हुए मेवाडी गेट स्थित आनंद भवन मे समापन हुआ।
इस दौरान पुरुष सफेद वस्त्र मे व महिलाओ ने पीत ड्रेस पहन कर भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए अहिंसा का संदेश अमर देते हुए चल रही थी
संयोजिका वीना नाहर ने बताया नवकार मंत्र सच्चा मंत्र है आओ हम सब मिलकर वंदन करें।


जीतो के चेयरमैन रत्नप्रकाश कोठारी ने कहा इस पुण्य यात्रा का हम सभी को सम्मान करना चाहिए। चीफ सेकेट्री सुभाष औस्तवाल ने बताया यह रथयात्रा हमारे हृदय में प्रकाश जगाती है।


यह यात्रा सुबह दिनांक : 29 मार्च 2026 रविवार को महावीर स्तंभ अजमेरी गेट से आनंद भवन, मेवाड़ी गेट तक प्रातः ठीक 8.15 बजे पहुंची वही पर सभी के लिए अल्पहार की व्यवस्था समस्त जीतो परिवार, ब्यावर की तरफ से की गयी।


सैकेटी प्रवीण मुथा ने कहा समस्त जीतो परिवार, ब्यावर की तरफ से की गयी।निवेदक जीतो परिवार ब्यावर आप सभी नो अप्रैल को विश्व नवकार दिवस के रुप मे मनाया जा रहा जो सुबह ठीक आठ बजकर एक मिनट से नो बजकर छतीस मिनट तक नवकार मंत्र का जाप पूरे विश्व मे एक साथ एक समय होगा।

Chhattisgarh