भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में रंगे महावीर के अनुयायी, झलका अपार उत्साह अनुपम श्रद्धा भक्ति भाव… रक्तदान शिविर, प्रभात फेरी, कलश यात्रा,भट्टी मूहर्त में उमड़े जैन जैनेतर श्रद्धालु

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में रंगे महावीर के अनुयायी, झलका अपार उत्साह अनुपम श्रद्धा भक्ति भाव… रक्तदान शिविर, प्रभात फेरी, कलश यात्रा,भट्टी मूहर्त में उमड़े जैन जैनेतर श्रद्धालु


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 29 मार्च ।
(प्रकाश जैन)
अहिंसा के अवतार,शासन पति श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625 जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर समूचे जैन समाज में अभूतपूर्व उत्साह, उमंग, भक्ति,श्रद्धा सेवा का गजब का समर्पण भावो का माहौल नजर आ रहा है।
रविवार अल भोर से जैन जवाहर भवन एवम अजमेरी गेट,जैन दादावाड़ी के आस पास के क्षेत्रों में भगवान महावीर के अनुयायियों ,का चारों और भक्त श्रद्धालुओ का रैले दिखाई दिए सभी प्रभात फेरी,नमो रथ यात्रा एवम दादावाड़ी आयोजन में शिरकत करने को आतुर थे।


रक्तदान शिविर में युवा एवम मातृ शक्ति ने जबर दस्त उत्साह देखने को मिला। सवेरे 09 बजे से ही रक्त दान देने को युवा वर्ग एवम मातृ शक्ति रजिस्ट्रेशन करने में जुटे रहे। सकल जैन समाज के विभिन्न संगठन के अलावा अन्य संगठनों ने भी इस विराट रक्त दान शिविर में लगातार 08 घंटे तक सेवा कार्य कर महावीर स्वामी के प्रति अपनी गहरी आस्था भक्ति का परिचय दिया।

शिविर संयोजक प्रवीण बड़ोला ने बताया कि शिविर में रिकार्ड 605 यूनिट रक्तदान हुआ। देर शाम होने से बचे हुए रजिस्टर्ड रक्त दाताओं को सोमवार को रक्तदान लेने का निश्चय किया गया।रक्तदान शिविर का शुभारंभ नवकार महामंत्र के सामूहिक स्मरण की स्वर लहरियों से एवम जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर के जयकारों से पूरे जवाहर भवन को महावीर मय बना दिया।


स्नेह भोज के भट्टी पूजन में गूंजे गणेश भगवान एवम नवकार के जयकारे
महोत्सव के मीडिया प्रभारी प्रकाश जैन ने बताया की आगामी 31 मार्च को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की महा प्रसादी (स्नेह भोज) के भट्टी पूजन बलाड़ रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में जैन समाज के वरिष्ठ प्रमुखों के सानिध्य में हुआ।

रिद्धी सिद्धि के दाता श्री गणेश भगवान एवम नवकार महामंत्र की सामूहिक आरती कर महोत्सव की कामयाबी की प्रभु चरणों में अर्जी लगाई गई। महोत्सव संयोजक विमल शाह के नेतृत्व में सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप में श्रावको ने गहरे गोते लगाए।

भट्टी पूजन में कुशल कारीगरों का तिलक लगाकर श्री फल भेट कर सम्मान किया गया।इस मौके पर जवरी लाल शिशोदीया,महेंद्र सांखला,प्रकाश मेहता, संपत राज ढेडिया,उत्तम भंडारी,संपत नाहटा,गौतम चौपड़ा,लक्ष्मी चंद भंडारी,महेंद्र बोहरा,महावीर नाहटा,दिलीप गेलडा,नरेंद्र पा रतन प्रकाश कोठारी,धनराज रांका,गौतम गोखरू,मुकेश भंडारी धनपत राज श्री श्री माल,अशोक बंब,ललित कावड़िया,सुभाष ओस्तवाल महावीर भंडारी दलपत बोहरा,वकील चंद नाहर,महावीर बाफना,अनिल डोसी,सुशील मेहता प्रकाश जैन,नेमीचंद डूंगरवाल,मनीष रांका,दिलीप बाफना,सहित भारी तादाद मे सकल जैन समाज के पदाधिकारी सहित सेवा समर्पित सदस्य मौजूद थे दादा वाड़ी में विराजमान जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान श्री नाकोड़ा भैरव देव,श्री दादा गुरुदेव के सभी सदस्यों ने एक साथ दर्शन पूजा आराधना कर महोत्सव की सफलता की अरदास की।


जैन समाज के वरिष्ठ जन के सम्मान में होगा बहुमान समारोह,होंगे विविध धार्मिक आयोजन
सकल जैन समाज के जसवंत बाबेल एवम दुलीचंद मकाणा ने बताया कि सोमवार दोपहर 04 बजे जैन दादावाड़ी में एक विशेष समारोह मे जैन समाज से 80 व 80 वर्ष के ऊपर के वरिष्ठ जनों का सेवा सम्मान व बहुमान किया जायेगा।


दोपहर 01बजे से सकल जैन समाज के सभी महिला मण्डल के द्वारा दादा वाड़ी में ही जैन धर्म के विविध विषयों पर धार्मिक प्रतियोगिताएं,नाटक सहित रचनात्मक मन मोहक आयोजन होंगे।
महोत्सव संयोजक विमल शाह सहित सकल जैन समाज ने समाज के सभी श्रावक श्राविकाओं को सोमवार को जैन दादावाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया है।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
सुनील जैन,आशीष जैन
अनिल कवाड़,विक्की जैन
फोटो जर्नलिस्ट जयपुर,ब्यावर,किशनगढ़,अजमेर पाली

Chhattisgarh