जीतो इंटर नेशनल की नमो रथ कलश यात्रा में उमड़े नगरवासी, नमो कलश यात्रा को देखने को आतुर दिखे श्रद्धालु,दर्शन कर हुए अभिभूत

जीतो इंटर नेशनल की नमो रथ कलश यात्रा में उमड़े नगरवासी, नमो कलश यात्रा को देखने को आतुर दिखे श्रद्धालु,दर्शन कर हुए अभिभूत

नवकार महामंत्र के उद्घोषों से गूंजा ब्यावर


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 29 मार्च ।
(प्रकाश जैन)
नवकार नमो रथ ब्यावर नगर में आया,हर मन नवकार से झूम गया। समूचे क्षेत्र नवकार में रंगा ये अनूठा अदभुद नजारा था जीतो इंटर नेशनल की नमो कलश रथ यात्रा का जिसे देखने भारी तादाद में जन जन उमड़ पड़ा।
रविवार सवेरे 7.15 बजे नमो कलश रथ यात्रा का भव्य आगाजअजमेरी गेट महावीर कीर्ति स्तम्भ से नवकार महामंत्र के सामूहिक स्मरण से हुआ।नमो कलश रथ यात्रा को जीतो ब्यावर यूनिट के अध्यक्ष समाज सेवी रतन प्रकाश कोठारी,महामंत्री सुभाष ओस्तवाल,आयोजन सूत्रधार एवम संयोजक वीना नाहर ने जैन ध्वज दिखाकर रवाना किया।

रथ यात्रा अजमेरी गेट से,फतेहपुरिया चौपड,अग्रसेन बाजार, महादेव जी की छत्री,कता सर्कल,महावीर बाजार सुनारान चौपड,तेलियान चौपड,श्री टावर,सिटी डिस्पेंसरी होते हुए मेवाडी गेट स्थित आनंद भवन पहुंची जहां आनंद भवन जैन मित्र मंडल अध्यक्ष गौतम चौधरी,धर्मीचंदओस्तवाल,वीर संघ अध्यक्ष महेंद्र सांखला,पूर्व अध्यक्ष प्रकाश मेहता,श्री वर्धमान शिक्षण समिति के महामंत्री डॉ नरेंद्र पारख,समाज सेवी राजू भाई कुंकुलोल,श्री साधुमार्गी शांत क्रांति संघ के राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र कर्णावट,पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री प्रकाश जैन,इंटेक के उत्तम भंडारी,श्री सीमेंट के पूर्व उपाध्यक्ष एन सी जैन,दिगंबर जैन समाज के प्रकाश गादिया ने इस रथ की भव्य अगुवाई करते हुए अहिंसा के अवतार श्रमण भगवान महावीर स्वामी जी जय जयकारों एवम नवकार के स्मरण से क्षेत्र को गूंजा दिया।यात्रा के दौरान पुरुष सफेद वस्त्र मे व महिलाओ ने पीत ड्रेस पहन कर भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए अहिंसा के दिव्य संदेश का अलख जगा रहे थे।

इस मौके पर नमो रथ कलश यात्रा संयोजक वीना नाहर ने कहा की नवकार मंत्र महामंत्र है इस महामंत्र की महिमा अपरंपार है। जन जन को इस नित्य प्रति स्मरण करना चाहिए।नवकार के पावन स्मरण से दिव्य शांति की अनुभूति होती है।

आओ हम सब मिलकर हम नवकार का वंदन करें अभिनंदन कर आत्मसात करे। जीतो के चेयरमैन रतनप्रकाश कोठारी ने कहा इस पुण्य यात्रा का आमजन ने जो सम्मान किया वो तारीफे काबिल है। ये मंत्र आधि व्याधि निवारक महामंत्र है महामंत्री सुभाष ओस्तवाल ने कहा रथयात्रा हमारे हृदय में प्रकाश को जगा रही है।

मंत्री प्रवीण मुथा व मनीष मेहता ने कहा कि जीतो के तत्वाधान में आगामी 09 अप्रैल को भारत सहित विश्व के 110 से ज्यादा देश नवकार दिवस के रुप मे मना रहा हैं। विश्व नवकार दिवस 09अप्रेल को सवेरे ठीक 08 .01 बजे से बजकर 09.36 बजे तक नवकार मंत्र का सामूहिक महाजाप पूरे विश्व में एक साथ एक समय पर एक आसन पर एक स्वर में होगा।

जीतो के श्रेणिक नाहर,लेडिज विंग चेयरमैन रेणु छाजेड़ जूली नाहटा,यूथ विंग के पीयूष रांका,मोहित कुमठ, सिद्धार्थ श्रीश्रीमाल ने बताया कि ब्यावर में नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप जैन जवाहर भवन में होगा। संस्था के इस महायज्ञ आयोजन के व्यापक प्रचार प्रसार में सेवा समर्पित टीम जुटी हुई है।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
सुनील जैन,आशीष जैन
अनिल कवाड़,विक्की जैन
फोटो जर्नलिस्ट जयपुर,अजमेर,किशनगढ़,ब्यावर पाली

Chhattisgarh