भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के पर ओसवाल जैन श्री संघ संस्थान ने प्रभात फेरी का किया भव्य आयोजन

भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के पर ओसवाल जैन श्री संघ संस्थान ने प्रभात फेरी का किया भव्य आयोजन


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 29 मार्च ।
(प्रकाश जैन)
भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन हुआ।श्री जैन जवाहर भवन से प्रारम्भ होकर ये प्रभात फेरी परमेश्वरनगर,पन्नाकॉलोनी, लोकाशाह नगर,प्रताप कॉलोनी, सब्जी मंडी रोड से कुंदन नगर के श्री प्राज्ञ भवन में नवकार महामंत्र के जाप के साथ सम्पन्न हुई।
संयोजक महावीरचंद कवाड़,संजय चौरडीया ने बताया कि सैंकड़ों श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं ने प्रभात फेरी में शामिल होकर भगवान महावीर के सिद्धांत “जियो और जीने दो” के संदेश को नगर के घर-घर तक पहुँचाया व वीर प्रभु से प्रार्थना की वर्तमान में विश्व में युद्ध के द्वारा अशांति का जो वातावरण बना हुआ है वो समाप्त हो और विश्व में शांति व सुख का साम्राज्य कायम हो।

सभी प्राणी शांति का अनुभव करें।संघ अध्यक्ष अनिल डोसी ने कहा कि जैन संघ की भावना सदैव अहिंसामय जीवन जीने में विश्वास करता है प्रभात फेरी का उद्देश्य देश समाज में सदभावना बढ़े,भाईचारा विकसित हो सभी जीव शांति का अनुभव करे।प्रभात फेरी में संघ के रिखबचंद खटोड़ अनिल डोसी,प्रवीण बुरड,उत्तम भंडारी,सुशील मेहता,महावीर नाहटा,नेमीचंद जैन,प्रकाश जैन गौतम संचेती,श्रवण बोहरा,सुज्ञानचन्द खीचा,गौतम श्री श्रीमाल,कैलाश बोहरा,वकीलचंद नाहर,,सुनील बोहरा,राजू भाई सेठिया,इंदर सिंह बागवास,सुनील संचेती,जसवंतसिंह कोठारी,नीलम कोठारी,कमल श्रीश्रीमाल,पारसमल संचेती,रूपेश कोठारी,मिलापचंद खीचा,कुलदीप खीचा,मानसिंह लोढ़ा,रोशन आंचलिया,पुष्पचंद बाबेल,अनिल श्रीश्रीमाल,सुरेंद्र कोठारी,गौतम रांका,हेमंत सेठिया,हुक्मीचंद भंसाली,


महावीरचंद नाहर,शालीन मेहता,सुमित डोसी संजय खटोड़,पदम डूंगरवाल,रोशन मेहता, एनी जैन मुकेश कोठारी,सुशीला डोसी,मंजू मेहता,पिंकी संचेती,अनिता डूँगरवाल,नीरू जैन,शशिबाला सोलंकी,राजश्री श्रीश्रीमाल,रुचि कोठारी आदि सैंकडों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संचालन महामंत्री सुशील मेहता ने किया। सभी को संघ की ओर से प्रभावना दी गई।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
सुनील जैन,आशीष जैन
अनिल कवाड़,विक्की जैन
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर,किशनगढ़,अजमेर,पाली ब्यावर

Chhattisgarh