राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 29 मार्च नगर में सकल जैन श्री संघ द्वारा 27 से 31 मार्च तक महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन आज सुबह छह बजे गंज लाइन स्थित दिगंबर जैन मंदिर परिसर से अहिंसा पदयात्रा निकली जो नगर भ्रमण करती हुई सदर बाजार से होकर जैन बगीचा पहुंचकर संपन्न हुई।
महोत्सव के तहत कल 28 मार्च को तात्कालिक भाषण एवं म्यूजिकल हाऊजी के आयोजन बहुत शानदार हुआ एवं इस कार्यक्रम का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया।आज 29 मार्च रविवार को भी दिन भर कार्यक्रम होते रहे। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत प्रतिदिन विविध कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
दोपहर 12:15 से 2:00 बजे तक वीर प्रसादम का आयोजन गुरुद्वारा चौक में हुआ तथा दोपहर 1:00 बजे से 3:00 तक वीर प्रसादम एवं शरबत वितरण का आयोजन जैन स्थानक भवन सदर बाजार में हुआ । दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जैन बगीचे के नए हाल में किड्स कार्निवल जो की एयरपोर्ट थीम पर आयोजित हुआ एवं 400 से अधिक बच्चों ने भाग लिया एवं बहुत से गिफ्ट जीते ।

शाम पीकेआज ही सुबह 10:00 से 11 :30 बजे तक महावीर कल्प वृक्ष जिनालय में भगवान महावीर पंचकल्याणक पूजा भी हुई 4:00 से 6:00 बजे तक महावीर वृद्धाश्रम में फल वितरण का कार्यक्रम हुआ।*
*महावीर जनकल्याणक महोत्सव के चौथे दिन 30 मार्च सोमवार को सुबह 6:00 जीव दया यात्रा वर्धमान स्थानक भवन सदर बाजार से प्रारंभ होगी। सुबह 8:45 से 9:45 तक नए हाल जैन बगीचे में सामूहिक नवकार जाप होगा

