मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 5-3 हराकर जीती अस्मिता वेस्ट जोन जूनियर बालिका हाॅकी लीग, मेजबान छत्तीसगढ़ रही तीसरे स्थान पर

मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 5-3 हराकर जीती अस्मिता वेस्ट जोन जूनियर बालिका हाॅकी लीग, मेजबान छत्तीसगढ़ रही तीसरे स्थान पर

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 29 मार्च । अंतर्राष्ट्रीय  हाॅकी स्टेडियम में भारत सरकार के सांई सेंटर व हाॅकी इंडिया, के द्वारा संचालित व छत्तीसगढ हाॅकी द्वारा आयोजित अस्मिता हाॅकी वेस्ट जोन हॉकी लीग के फायनल मुकाबले में मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 5-3 गोेल से पराजित कर स्वर्ण पदक के साथ विजेता बनी ,महाराष्ट्र रजत पदक के साथ उपविजेता व तीसरे स्थान पर मेजबान छत्तीसगढ़ ने काॅस्य पदक जीता ।

प्रतियोगिता का समापन व पुरूस्कार वितरण समारोह श्रीमती वैशाली जैन सी.एस.पी. राजनांदगांव के मुख्यआथित्य में, श्रीमती नीता नायर खेल अधिकारी कमला कॉलेज,सुश्री आशा थॉमस कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी,श्रीमती शबनम अंसारी अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी तथा कु दिव्या (बास्केटबॉल कोच साई) के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ,

इस अवसर पर फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ हाॅकी, श्री शिव नारायण धकेता सचिव जिला हॉकी संघ, श्री मृणाल चौबे अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाडी,श्री नीलमचंद जैन,श्री भूषण साव,श्री चंदन भारद्वाज अशोक नागवंशी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे ।
अस्मिता वेस्ट जोन हाक़ी लीग दिनांक 20  से 29 मार्च तक आयोजित की गई !जिसमें 20 से 24 मार्च तक सब जूनियर बालिका वर्ग 

तथा दिनांक 26 से 29मार्च तक जूनियर बालिका वर्ग में आयोजित की गई,इसी संदर्भ में राजनांदगाँव में आयोजित प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की जोन से संबंधित कुल चार टीमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित मेजबान छत्तीसगढ़ की टीमों ने भाग लिया। 

इस प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान तक आने वाली टीमों को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया, जिसमे प्रथम पुरस्कार 180000 /- द्वितीय पुरस्कार 144000 तीसरा और चौथा पुरस्कार 90000 रुपये का चेक मैडल और ट्रॉफी उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रदान की गई।


समापन समारोह में प्रमुख रूप से  गुणवंत पटेल,प्रिंस भाटिया,किशोर धीवर, शब्बीर हैदरी, तीरथ गिरी गोस्वामी,शकील अहमद,दिग्विजय श्रीवास्तव, शिवा चौबे,दीपक यादव ,दिलीप रावत, सचिन खोबरागड़े,हारून खान,राजेश निर्मलकर,,तौफीक अहमद, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।

Chhattisgarh