डिप्टी सीएम शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी :15 दिनों तक बंगाल में अमित शाह की सभाओं की संभालेंगे जिम्मेदारी

डिप्टी सीएम शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी :15 दिनों तक बंगाल में अमित शाह की सभाओं की संभालेंगे जिम्मेदारी

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 3 अप्रैल । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए 15 दिनों तक बंगाल में रहने की घोषणा की है। उनकी इस घोषणा के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। डिप्टी सीएम श्री शर्मा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। विजय शर्मा के साथ अन्य राज्यों के चार नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस के नेता बस्तर के लिए विशेष पैकेज मांग रहे हैं। इस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर के लिए पैकेज की घोषणा की है। पहले भी विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त राशि मिली है।

आगे भी बस्तर का तेजी से विकास सुनिश्चित होगा। कांग्रेसी बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा सुन नहीं पा रहे। उन्हें बस्तर की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Chhattisgarh