बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 4 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फर्जी मैरिज ब्यूरो के नाम पर ठगी का खुलासा हुआ है। फर्जी कॉल सेंटर से पूरा नेटवर्क चलाया जा रहा था। जहां शादी का झांसा देकर लोगों से वसूले पैसे जाते थे।
इस मामले में पुलिस ने संचालक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 कप्यूटर, 70 मोबाइल और नगद जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सरकंडा और कोतवाली इलाके में पुलिस ने मैरिज ब्यूरो छापा मारा। यहां फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से बातचीत कराई जाती थी और पैसे वसूले जाते थे।
आरोपी रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर ठगी करते थे और पैसे मिलने के बाद संपर्क खत्म कर देते थे। इस मामले में पुलिस ने संचालक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

