ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 12 अप्रैल
(प्रकाश जैन)
ब्यावर के सकल जैन समाज के वर्षी तप करने वाले तपस्वी साधकों के सम्मान में आज शाम भक्ति संध्या का आयोजन होगा।

भजन संध्या से जुड़े धीरज खींचा व अंकुर बाफना ने बताया कि नगर के पाली बाजार स्थित श्री शांतिनाथ जैन मंदिर परिसर में एक शाम श्री शांतिनाथ दादा के नाम आयोजित भक्ति एवम ताली कीर्तन में नगर के भजन गायकों द्वारा आज रात 8 बजे से 10 बजे तक लगातार 2 घंटे तक सुंदर एवम शानदार भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियों से प्रभु को रिझाया जायगा।

इस मौके पर मंदिर में विराजमान मूल नायक श्री शांति नाथ प्रभु एवम प्रतिमाओं की विशेष सजाई जाएगी। भक्ति संध्या को लेकर नगर के भक्त श्रद्धालुओ ने खासा उत्साह उमंग का माहौल बना हुआ है।

