CGMSC घोटाले में बड़ा एक्शन : तीन कंपनियों ने लगाया 600 करोड़ का चुनाव, चार आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

CGMSC घोटाले में बड़ा एक्शन : तीन कंपनियों ने लगाया 600 करोड़ का चुनाव, चार आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 17 अप्रैल । छह सौ करोड़ रुपए से ज्यादा के रीएजेंट घोटाला में ईओडब्लू तथा एसीबी की टीम ने विशेष न्यायालय में घोटाला में शामिल चार आरोपियों के खिलाफ करीब साढ़े तीन हजार पन्नों का पूरक चालान पेश किया है।

जिनके खिलाफ पूरक चालान पेश किया गया है, उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 409, 120 बी तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज है।

जांच एजेंसी ने हरियाणा, पंचकुला स्थित रिकार्डर्स एंड मेडिकेयर सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अभिषेक कौशल, रायपुर स्थित श्री शारदा इंडस्ट्रीज के प्रोप्राईटर राकेश जैन, रिकार्डर्स एंड मेडिकेयर सिस्टम्स प्रायवेट लिमिटेड के लाइजनर तथा शशांक चोपड़ा के जीजा प्रिंस जैन, नवी मुंबई स्थित डायसिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मार्केटिंग हेड कुंजल शर्मा के खिलाफ पूरक चालान पेश किया है। जांच एजेंसी सीजीएमएससी घोटाला में शामिल अब तक 10 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर चुकी है।

राज्य के आम जनता को निःशुल्क डायग्नोस्टिक जांच उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पतालों, एफआरयू सीएचसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र में “हमर लैब” योजना अंतर्गत क्रय किए जाने वाले मेडिकल उपकरण एवं रीएजेंट्स की निविदा प्रक्रिया में पूल टेंडरिंग के माध्यम से मोक्षित कॉर्पोरेशन पर निविदा हासिल करने का आरोप है।

विवेचना में यह तथ्य सामने आया है कि शशांक चोपड़ा का जीजा प्रिंस रिकार्ड एंड मेडिकेयर सिस्टम्स के लिये लाइजनिंग का काम करता था।

Chhattisgarh