रनतपुर थाने में ASI की गुंडागर्दी : जानकारी लेने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता की पिटाई, SSP ने किया सस्पेंड

रनतपुर थाने में ASI की गुंडागर्दी : जानकारी लेने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता की पिटाई, SSP ने किया सस्पेंड

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 20 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपने केस की जानकारी लेने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता को ASI ने कनपटी पर 20 थप्पड़ जड़ दिए। जिससे उसका कान सुन्न पड़ गया। ASI दिनेश तिवारी ने पीड़ित से कहा कि, बड़ा नेता है, तेरी सब नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा।

यह मामला रनतपुर थाने का है।अब इस मारपीट का LIVE सीसीटीवी VIDEO भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाने से ही किसी पुलिस वाले ने वीडियो को जारी किया है।

इस मामले में SSP रजनेश सिंह ने ASI दिनेश तिवारी को पहले ही सस्पेंड कर चुके हैं। साथ ही फरियादी की शिकायत पर उसी थाने में ASI के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। पीड़ित ने खुद को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का रिश्तेदार बताता है।

इस घटना की जानकारी थाना प्रभारी और ट्रेनी आईपीएस अंशिका जैन को हुई, तब उन्होंने SSP रजनेश सिंह को पूरी घटना की जानकारी दी। वहीं, पीड़ित ने भी इस मामले की शिकायत SSP से की। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए ASI दिनेश तिवारी को सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए हैं।

Chhattisgarh