जशपुर में प्राइवेट जेट क्रैश : आरा की पहाड़ियों से टकराया विमान, पहाड़ियों में उठ रही आग की लपटें

जशपुर में प्राइवेट जेट क्रैश : आरा की पहाड़ियों से टकराया विमान, पहाड़ियों में उठ रही आग की लपटें

जशपुर(अमर छत्तीसगढ़) 20 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्राइवेट विमान क्रैश हो गया है। नारायणपुर के आरा पहाड़ से प्लेन टकराने की जानकारी सामने आ रही है। आरा के पहाड़ से आग की लपटें उठती दिखाई दे रहीं हैं। प्लेन क्रैश का वीडियो सामने आया है। प्लेन में कितने पैसेंजर सवार थे, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। मामले की जानकारी मिलते ही SSP लाल उमेंद मौके के लिए रवाना हो चुके हैं. मौके पर पुलिस- प्रसाशन मौजूद है।

बताया जा रहा है कि यह विमान नारायणपुर क्षेत्र के आरापहाड़ से टकरा गया, जिसके बाद मौके पर आग की तेज लपटें उठती हुई देखी जा रही हैं। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो घटना की भयावहता को दर्शाता है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

वहीं एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है, और अधिकारियों की ओर से अधिक जानकारी का इंतजार है।

Chhattisgarh