मूल नायक श्री 1008 नेमिनाथ भगवान की नवीन प्रतिमा की भव्य अगवानी

मूल नायक श्री 1008 नेमिनाथ भगवान की नवीन प्रतिमा की भव्य अगवानी

राजनांदगाँव(अमर छत्तीसगढ़) 25 अप्रैल . स्थानीय दिगम्बर जैन समाज राजनांदगाँव के मूल नायक श्री १००८ नेमिनाथ भगवान की नवीन प्रतिमा की भव्य अगवानी आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री नीरज सागर जी महाराज एवं निर्मद सागर जी महाराज ससंग के साथ भव्य अगवानी नगर के प्रमुख मार्गो से होने जा रही है ।

ज्ञात हो कि जैन धर्म के युग श्रेष्ठ आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज ने अपने जीवन में इस धरती पर गई मंदिरों का शीलान्यास कराया किन्तु राजनांदगांव को सबसे अंतिम मंदिर आचार्य श्री के सानिध्य में शीलान्यास का सौभाग्य प्राप्त हुआ, आचार्य श्री के आशीर्वाद से भव्य पीले पषाण का नक्कासी दार मंदिर सबका मनमोह रहा है ।

आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से पूज्य मुनि श्री नीरज सागर जी महाराज एवं निर्मद सागर जी महाराज ससंग का आगमन दिनांक 26 अपै्रल रविवार को प्रात: 7.30 बजे नगर आगमन हो रहा  शोभा यात्रा गुरूनानक चौक से शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए दिगम्बर जैन मंदिर गंज लाईन पहुँचेगी ।

पषाण के मंदिर में भगवान विराजमान होने जा रहे है, यह सौभाग्य की बात है कि नगर भ्रमण करते हुए भगवान की शोभा यात्रा निकाली जा रही है, सबको दर्शन को सौभाग्य प्राप्त होगा, भगवान मंदिर में विराजमान होने के बाद हजारों साल के लिए स्थाई हो जायेंगे ।

मध्य प्रदेश के पठारी पहाड़ के पत्थर से आकर्षक प्रतिमा लगभग 16 फीट ऊँची परिकर सहित तैयार होकर आ रही है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा भविष्य में होने वाले पंच कल्याण में होगी ।

पूरे समाज में दिगम्बर जैन पंचायत, आदर्श महिला मंडल, बाल मंडल, युवा, मंडल, बालिका मंडल सभी में भरपूर उत्सह देखा जा रहा है, मंडल में डे्रस कोड तय किये गये है, बहु मंडल गुजराती साडिय़ाँ एवं डण्डीयां आकर्षक पीली एवं लाल साडिय़ाँ एवं समस्त युवा वर्ग धोती, दुपट्टा सफेद कुर्ता पैजामा पहने का आव्हान किया गया है ।

दिगम्बर जैन पंचायत ने सकल जैन समाज दिगम्बर, श्वेताम्बर, तेरह पंथी स्थानक वासी एवं सभी अहिंसा धर्मपे्रमी बंधुओं को प्रात: ०७:३० बजे से गुरूनानक चौक में उपस्थित होकर भगवान की भव्य अगवानी करने हेतु आमंत्रित किया है,

दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष श्री अशोक झांझरी, सचिव सूर्यकांत जैन, मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष पी.सी. जैन, आदर्श महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती सीमा जैन आदि ने संयुक्त रूप से नवीन नेमिनाथ भगवान की प्रतिमा की अगवानी एवं महाराज श्री की भव्य अगवानी करने हेतु निर्धारित स्थल पर आपनी गरिमामय उपस्थिति से इस पल को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है ।

Chhattisgarh