रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 25 अप्रैल शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। पिछली बार जारी हुई सूची को पीसीसी ने अनुमोदित नहीं होने का हवाला देकर तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

सियासी गलियारों में संगठन के भीतर खीचतान की बात कही जा रही थी, लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है।
पीसीसी ने शनिवार को 61 सदस्यों वाली सूची जारी कर दी है। इनमें 12 उपाध्यक्ष और 18 महामंत्री बनाए गए हैं।


