कांकेर(अमर छत्तीसगढ़) 2 मई । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल डंप बरामद करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को आईईडी को हटाते समय ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में डीआरजी के प्रभारी सुखराम वट्टी समेत दो जवानों की मौत हो गई।
ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हो गए, वहीं एक जवान घायल है। बस्तर आईजी पी सुन्दराज ने इसकी पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी जवानों की टीम कांकेर नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सलियों का डंप बरामद करने निकली थी।

आईईडी को हटाते समय ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में तीन जवान घायल हो गए। जिन्हें जंगल से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बस्तर आईजी पी सुन्दराज ने इसकी पुष्टि की है।

