ब्यावर राजस्थान(अमर छत्तीसगढ़) 3 मई . पूरे विश्व के महान आचार्य व्सयसन मुक्ति के प्रेरक श्री रामेश व बेले बेले के तपस्वी उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म सा की महतीकृपा से शासन दीपक श्री विनयमुनि जी म सा आदि ठाणा 3 का चातुर्मास ब्यावर खुला था।
आचार्य श्री रामेश के शिष्य शासन दीपक श्री विनय मुनि जी म सा का जन्म ब्यावर मे हुआ, ब्यावर मे पढे लिखे और ब्यावर मे ही दीक्षा समता विभूति आचार्य श्री नानेश के मुखारविंद से हुई थी आपने दीक्षा लेकर स्वाध्याय की अलख ज्योत खासकर युवा मे जगा दी थी।
जहां भी चातुमार्स होता वहां स्वाध्याय प्रेमी तीनो टाइम स्वध्याय सुनने करने पहुंच जाते चाहे छतीस गढ ऐम पी हो राजस्थान हो सभी जगह अपनी मधुर वाणी से स्वाध्याय कराकर सभी को धर्म मे जोड लेते थे जैन या अजैन सभी को धर्म की प्रेरणा देते हुए धर्म से जोड दिया।आपकी सेवा मे रुलकी गांव के धर्मपाल बंटी निरंतर सेवा मे लग रहे है।

म सा आज रविवार 3/5/2026 को दांतडा गांव से विहार करके जेठाना समता भवन रुके।वहां पर म सा ने प्रार्थना करायी गयी व संथारा साधिका महासती श्री किर्तीयशा जी म सा का आज संथारे का 63 वां दिवस के उपलक्ष मे 11-11 लोग्गस का ध्यान कराया गया। इस दौरान जेठाना संघ से अशोक खाबिया , विशाल लुणिया, शंकरलाल जाट,टीकम चौहान, राजेश आचार्य, गोतम चंद नाहर, बंटी भाई, संपत नाहर,वही ब्यावर से साधुमार्गी जैन संघ ब्यावर के अध्यक्ष गोतम चंद चौधरी, महामंत्री धर्मीचंद औस्तवाल, जितेश श्रीश्रीमाल,मीना श्रीश्रीमाल, उतमचंद चौधरी जसवंत चौधरी,लाडकंवर नाहर, जतन कवंर नाहर,इंदरदेवी लूनीया,ममता खाबिया, आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर अशोक जी खाबिया ने बताया शासन दीपक श्री विनय मुनि जी म सा की उदयरामसर मै जेठाना पधारने की विनती करी गयी जब से ब्यावर चातुर्मास खुला तब से आस पास क्षेत्रों से विनती करते जा रहे हैं।संघ प्रवक्ता नोरतमल बाबेलसाधुमार्गी जैन संघ ब्यावर।

