विशु अजमानी के नेतृत्व में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का जोरदार स्वागत, पद्मश्री फूलबासन बाई यादव से की मुलाकात

विशु अजमानी के नेतृत्व में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का जोरदार स्वागत, पद्मश्री फूलबासन बाई यादव से की मुलाकात

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 6 मई ।आज उस वक्त राजनीतिक और सामाजिक माहौल खासा उत्साहपूर्ण हो गया जब भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी फूलबासन बाई यादव से मुलाकात करने पहुंचे।

उनके आगमन पर शहर के इमाम चौक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव विशु अजमानी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के राजनांदगांव पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इमाम चौक में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उन्हें फूल मालाओं से लादकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव विशु अजमानी ने किया। इस दौरान कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष विपिन यादव, पूर्व विधायक चन्नी साहू, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, प्रदेश सचिव मेहुल मारू, जिला महासचिव राहुल तिवारी और युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मानव देशमुख की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में युवाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली जिन्होंने पूरे जोश और उत्साह के साथ स्वागत समारोह को सफल बनाया।

इनमें संजय साहू, शुभम कसर, जयप्रकाश साहू, विष्णु साहू, निखिल रामटेके, तौसीफ रज़ा, ओम मरकांडे, विनोद वर्मा, आशीष पंडिया, सनी तराने, आर्यन साहू, अभि गुप्ता, अंशल श्रीवास्तव, अंशेय श्रीवास्तव, स्पंदन गजभिए, सनी सोनी, कृष्णा शर्मा, गगन रामटेके, शेख आलम, अतुल पंसारी, शशांक उके, शेखर नेताम, संजू रामटेके और आर्यन वर्मा शामिल रहे। यह आयोजन न केवल एक राजनीतिक मुलाकात रहा बल्कि सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकज

Chhattisgarh