पद्मश्री फूलबासन बाई से मिला उदयाचल परिवार

पद्मश्री फूलबासन बाई से मिला उदयाचल परिवार

 राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) – कुछ दिनों पूर्व पद्मश्री फूलबासन बाई के  अपहरण का असफल प्रयास हुआ था , ईश्वर की कृपा से और उनके सत्कर्मों से उनके प्राण बचे। उसी संदर्भ में उदयाचल के सदस्य फूलबासन बाई से मिलने उनके निवास पर पहुंचे , उल्लेखनीय है कि पद्मश्री फूलबासन उदयाचल की आजन्म सदस्य हैं तथा उनका नागरिक अभिनंदन उदयाचल में हुआ था , जब उन्हें पद्मश्री मिली थी। गत दिनों उदयाचल के वार्षिक उत्सव में पद्मश्री फूलबासन बाई स्वयं उपस्थित थी।

उदयाचल के सदस्यों ने उनकी पूरी बात सुनी और उन्हें सांत्वना दी ! इस घटना के चलते उदयाचल के सदस्यों ने उनके घर की सुरक्षा के लिए सी.सी.टी.वी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया।

संरक्षक पद्मश्री डॉक्टर पुखराज बाफना , अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन , सचिव अतुल रायचा एवं सह कोषाध्यक्ष प्रकाश श्रीश्रीमाल उनके परिवार के साथ मिलकर उन्हें सांत्वना दी ! और आगे भी किसी भी तरह के सहयोग के लिए उन्हें आश्वासन दिया !

Chhattisgarh