रायपुर में MI और RCB के बीच मुकाबला : शाम साढ़े 7.30 बजे होगा मैच, ऐसे पाएं एंट्री

रायपुर में MI और RCB के बीच मुकाबला : शाम साढ़े 7.30 बजे होगा मैच, ऐसे पाएं एंट्री

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 10 मई । छत्तीसगढ़ रायपुर में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस महामुकाबले को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। शाम साढ़े 7 बजे ये मैच शुरू होगा।

मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। बड़ी संख्या में आज क्रिकेट फैंस स्टेडियम पहुंचेंगे. हालांकि मौसम को देखते हुए बारिश मैच में रोड़ा बन सकती है।मैच को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है। मैच को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक रूट जारी किया है। वहीं पार्किंग की व्यवस्था स्टेडियम से 2 किलोमीटर दूर होगी।

इसके साथ ही पुलिस ने अपील की है कि मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम के अंदर पहुंच जाएं, जिससे कि स्टेडियम के बाहर भीड़ ना इकट्ठा हो। स्टेडियम में एंट्री के लिए क्यूआर कोड की जरूरत होगी।मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। अगर बारिश होती है तो मैच पर इसका प्रभाव पढ़ सकता है।आईपीएएल के महामुकाबले को देखते हुए स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सीसीटीवी के जरिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही स्टेडियम में कुछ चीजों को ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसको लेकर गाइड लाइन जारी की गई है।

स्टेडियम में किसी भी तरह का हथियार, धारदार वस्तुएं जैसे तलवार, कैंची और अन्य सामान ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही छाता, लेडीज बैग, हॉकी स्टिक, जानवर और जानवर से संबंधित वस्तुओं को स्टेडियम में ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेग।मैच से पहले दोनों टीमों ने स्टेडिमय में प्रैक्टिस की।

प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली के एक शॉट के बाद फैंस ने उनकी हूटिंग भी की। हालांकि आरसीबी के ऑलराउंडर खिलाडी जेकब बेथेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रायपुर की तारीफ की। उन्होंने यहां संस्कृति की तारीफ करते हुए कहा कि हमारा बहुत अच्छी तरह स्वागत किया गया।

Chhattisgarh