जवानों को मिली बड़ी सफलता : नक्सलियों द्वारा बंकर में छुपाकर रखे गए बड़ी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री जब्त

जवानों को मिली बड़ी सफलता : नक्सलियों द्वारा बंकर में छुपाकर रखे गए बड़ी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री जब्त

बीजापुर(अमर छत्तीसगढ़) । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जहां जवानों ने थाना गंगालूर के डोडीतुमनार पटेलपारा पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा छुपाकर रखे गए विस्फोटक सामग्री, हथियार, बैटरी बरामद किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, जवानों को सर्चिंग के दौरान जंगल में जमीन के अंदर नक्सलियों के द्वारा छिपाकर बनाया गया एक बंकर मिला।

जहां जवानों को होंडा कंपनी के 2 जनरेटर, 2 लेथ मशीन, 1 इन्वर्टर, 4 बैटरी, 1 छोटा बैटरी, 8 सोलर प्लेट, 1 मोटर, 1 वेल्डिंग मशीन, 1 ड्रिल मशीन, 1 देशी बीजीएल लांचर, 29 बीजीएल सेल, 50 मीटर कॉर्डेक्स वायर और 2 प्लास्टिक ड्रम बरामद किया गया।

Chhattisgarh