सूने मकान में चोरी : चोर सोने-चांदी के गहने समेत कैश लेकर हुए फरार

सूने मकान में चोरी : चोर सोने-चांदी के गहने समेत कैश लेकर हुए फरार

दुर्ग(अमर छत्तीसगढ़) 11 मई । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है। ताजा मामला भिलाई के राधिका नगर से सामने आया है, जहां चोरों ने सूने मकान में धावा बोलकर सोने-चांदी के गहने समेत एक लाख नगद पर हाथ साफ कर दिया।

शादी समारोह में शामिल होकर जब मकान मालिक घर लौटा तब उसे चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरु कर दी। यह घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है।

शुरुआती जांच में सामने आया कि देर रात चोर सूने मकान का फायदा उठाकर घर में घुसे और गहने-नगद लेकर रफूचक्कर हो गए। फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Chhattisgarh