अग्रसेन भवन में लगेगा नि:शुल्क स्पीच थेरेपी मेगा शिविर, वाणी दोष से मुक्ति दिलाने अग्रवाल सभा की पहल

अग्रसेन भवन में लगेगा नि:शुल्क स्पीच थेरेपी मेगा शिविर, वाणी दोष से मुक्ति दिलाने अग्रवाल सभा की पहल


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 11 मई । बच्चों एवं युवाओं में बढ़ती तुतलाहट, हकलाहट एवं वाणी दोष की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से अग्रवाल सभा द्वारा नि:शुल्क स्पीच थेरेपी मेगा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 14 मई से 17 मई तक अग्रसेन भवन, पुराने बस स्टैंड के पीछे, राजनांदगांव में आयोजित होगा।
शिविर में रायपुर के प्रसिद्ध स्पीच विशेषज्ञ सत्यनारायण मित्तल द्वारा बच्चों एवं युवाओं की जांच कर आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धति से उपचार एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। आयोजक अग्रवाल सभा, अग्रवाल महिला मंडल एवम् अग्रवाल नवयुवक मंडल ने बताया कि शिविर में वाणी दोष, तुतलाहट, हकलाहट जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।

शिविर में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीयन आवश्यक रखा गया है। पंजीयन सत्यनारायण मित्तल के मोबाइल नंबर 9826183171 पर करना होगा। साथ ही है अभिभावकों से बच्चे का नाम, आयु, कक्षा, पूरा पता एवं माता-पिता की जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। शिविर में आने वाले प्रतिभागियों को फोटो साथ लाने कहा गया है।

Chhattisgarh